Friday, 11 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉस्पिटल में भर्ती Sharat Saxena, Surgery से पहले शेयर की 4 तस्वीरें। बोले- उम्मीद है फिर चल पाऊंगा!

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। 74 साल की उम्र में अभिनेता को रीढ़ की हड्डी की समस्या के चलते चलने-फिरने और उठने-बैठने में तकलीफ हो रही है। अब वह इस समस्या से राहत पाने के लिए स्पाइन सर्जरी करवाने जा रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 10, 2026 12:54
Share :
Sharat Saxena

दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। 74 साल की उम्र में अभिनेता को रीढ़ की हड्डी की समस्या के चलते चलने-फिरने और उठने-बैठने में तकलीफ हो रही है। अब वह इस समस्या से राहत पाने के लिए स्पाइन सर्जरी करवाने जा रहे हैं। सर्जरी से पहले शरत सक्सेना ने बॉम्बे हॉस्पिटल से अपनी चार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह MRI स्कैन करवाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शरत मशीन के बीच खड़े होकर अपना MRI करवाते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर तकलीफ साफ नजर आ रही है। पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता ने बताया कि ये तस्वीरें लंबर स्पाइन सर्जरी से ठीक पहले की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में बॉम्बे हॉस्पिटल में लंबर स्पाइन सर्जरी से पहले स्टैंडिंग MRI करवाने की जानकारी दी। शरत की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। फैंस की शुभकामनाओं का जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सर्जरी के बाद वह फिर से ठीक से चल पाएंगे और काम पर लौट सकेंगे। शरत ने सभी फैंस का उनकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया। बता दें कि शरत सक्सेना ने हिंदी सिनेमा में कई दशकों तक काम किया है। विलेन से लेकर कैरेक्टर आर्टिस्ट तक उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी खास पहचान बनाई है।

First published on: Sep 10, 2026 12:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola