---विज्ञापन---
टॉक्सिक, मिर्जापुर, ईथा और Vvan, एक साथ आ रहीं ये 4 फिल्में, बॉक्स पर होगा महाक्लैश, नोट कर लें डेट
Upcoming Movies: आने वाले दिनों में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही हैं. हाल ही में सुपरस्टार यश की फिल्म रिलीज डेट का ऐलान किया गया, जिसके बाद अब 4 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में बवाल मचाने आ रही हैं. चलिए इन फिल्मों और इनकी रिलीज डेट के बारे में जानते हैं.
टॉक्सिक (Toxic)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री कर रहे हैं. पहले 19 मार्च को रिलीज हो रही थी. फिर इसकी रिलीज डेट 4 जून हुई, लेकिन में फिर इस फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई. वहीं अब आखिरकार इसकी फाइनल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वन (Vvan)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रही है. वन एक सुपरनैचुरल फिल्म है. ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है.
ईथा (Eetha)
श्रद्धा कपूर अपनी जबरदस्त वापसी को तैयार हैं. उनकी फिल्म ईथा (Eetha) रक्षाबंधन के मौके पर यानी 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म मराठी तमाशा आर्टिस्ट विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है.
मिर्जापुर (Mirzapur)
ओटीटी पर तहलका मचाने के बाद वेब सीरीज मिर्जापुर को अब एक फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में लाया जा रहा है. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने जबरदस्त किरदार में एक बार फिर वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.