Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी लोकगीत से प्रेरित है गोविंदा का ये सुपरहिट गाना, आज भी लोगों का फेवरेट

Govinda Song: सुपरस्टार गोविंदा की फिल्म दूल्हे राजा का ये सुपरहिट गाना असल में एक भोजपुरी लोकगीत से प्रेरित था. इस गाने के बोल दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं.

---विज्ञापन---

Ankhiyon Se Goli Mare

Govinda Song: 90 के दशक के गानों की कुछ बात ही अलग थे. उस दौरान हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने, जो आज भी दर्शकों के दिल पर राज करते हैं. इन गानों की धुन सुनकर आज भी फैंस खुद को रोक नहीं पाते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही आइकॉनिक गाने के बारे में बता रहे हैं. बॉलीवुड स्टार गोविंदा और एक्ट्रेस रवीना टंडन पर फिल्माए गया ये गाना आज भी फैंस को मुंह जुबानी याद होगा.

भोजपुरी गाने से आया ‘अखिंयों से गोली मारे’ सॉन्ग

हम बात कर रहे हैं गोविंदा-रवीना टंडन के मशहूर गाने ‘अखिंयों से गोली मारे’ की, जो साल 1998 में आई फिल्म दूल्हे राजा का है. इस फिल्म का ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि आज भी हर शादी-पार्टी में जमकर लोग इसे एन्जॉय करते हैं. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘अखिंयों से गोली मारे’ ओरिजनल गाना नहीं है, बल्कि ये एक भोजपुरी गाने से बना था.

---विज्ञापन---

समीर अंजान ने लिखा गाना

जी हां गोविंदा का सुपरहिट गाना ‘अखिंयों से गोली मारे’ की धुन भोजपुरी लोकगीत “नथुनिये पे गोली मारे सैंया हमार हो” से ली गई थी. जब निर्माता गुलशन कुमार ने ये भोजपुरी लोकगीत गीतकार समीर अंजान को सुनाया, तो उन्होंने इसी धुन पर एक नया हिंदी गीत लिखने के लिए कहा. इसके बाद समीर अंजान ने “नथुनिये पे गोली मारे सैंया हमार हो” के तर्ज पर ‘अंखियों से गोली मारे’ के बोल लिखे.

आज भी सुपरहिट

गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माए इस गाने को सोनू निगम ने गाया है. रिलीज के बाद ये गाना जबरदस्त हिट साबित हुआ और आज भी इसे हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार डांस नंबरों में गिना जाता है. गाने में गोविंदा-रवीना की शानदार जोड़ी और सोनू निगम की दमदार गायकी एक अलग ही फील देती है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2026 11:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola