Monday, 22 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

महाभारत की ‘कुंती’ ने कर ली सीक्रेट शादी, अब डेढ़ साल बाद कराई पति की मुंह दिखाई

TV Actress Shafaq Naaz Secret Marriage: पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' की एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने फैंस एक बड़ी गुड न्यूज दी है. शफक नाज ने बताया कि उनकी शादी हो गई है.

---विज्ञापन---

TV Actress Shafaq Naaz Secret Marriage: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ की कुंती बनकर भारत के घर-घर में फेमस हुए एक्ट्रेस शफक नाज ने अपने फैंस एक बड़ी गुड न्यूज दी है. दरअसल, शफक नाज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि उनकी शादी हो गई है. लेकिन हैरान करने वाली बात ये ही एक्ट्रेस की आज या कल में नहीं, बल्कि डेढ़ साल पहले ही हो गई थी. हमेशा, अपनी लव लाइफ को लेकर मौन रहने वाली शफक नाज ने आज खुद आगे बढ़कर अपने रिश्ते और शादी की घोषणा की है. शफक के इस ऐलान से उनके फैंस हैरान और खुश दोनों ही है.

शफक नाज और जीशान की रोमांटिक तस्वीर

शफक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर पति जीशान के साथ कई रोमांटिक और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन सभी तस्वीरों में शफक और उनके पति जीशान एक-दूसरे के साथ बेहद करीब और खुश नजर आ रहे हैं. शफक ने जितनी भी तस्वीरें शेयर कीं, उन सभी में शफक और जीशान एक-दूसरे के प्यार में डूबे और रोमांटिक नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ही शफक ने बताया कि उनकी और जीशान की शादी 31 अक्टूबर 2024 को हुई थी. इसके साथ ही शफक ने यह भी बताया कि वो अपनी शादीशुदा ज़िंदगी में बहुत खुश हैं.

---विज्ञापन---

डेढ़ साल बाद कराई पति की मुंह दिखाई

शफक नाज ने अपनी इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैंने 31.10.2024 को अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल में मैंने अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल पल चुपचाप बिताए हैं. मिलिए मेरे पति ‘जीशान’ से.’ शफक नाज के शेयर करते ही उनकी इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने बधाइयां देना शुरू कर दिया. जहां, ‘महाभारत’ में उनकी स्टार रही पूजा शर्मा ने कमेंट में लिखा, ‘बधाई हो, लड़की.’ वहीं, उनके एक फैन ने लिखा, ‘आपके लिए बहुत खुश हूं… खुश रहें, अल्लाह आपको वो सारी खुशियाँ दें जो आप चाहते हैं.’

First published on: Jun 21, 2026 11:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola