---विज्ञापन---

‘मैं फंस गई हूं, बस तू मत फंसना’, Twisha Sharma की आखिरी चैट ने खोले कई चौंकाने वाले राज

Twisha Sharma Case: भोपाल में हुई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. अब इस मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने पूरे केस को और भी सनसनीखेज बना दिया है. मौत से ठीक पहले ट्विशा ने अपनी खास दोस्त मीनाक्षी को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं फंस गई हूं, यार... बस तू मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती... सही समय आने पर कॉल करूंगी.' लेकिन वो कॉल कभी नहीं आया.

31 साल की ट्विशा शर्मा की हत्या या आत्महत्या?

31 साल की ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो दो महीने की प्रग्नेंट थीं. ट्विशा की मौत के बाद से ही परिवार लगातार इसे आत्महत्या नहीं बल्कि साजिश बता रहा है. परिवार का आरोप है, कि शादी के बाद से ट्विशा मेंटली और फिजिकली टॉर्चर झेल रही थीं.

---Advertisement---

आखिरी चैट में दिल दहला देने वाला खुलासा

ट्विशा की दोस्त ने भी उनके आखिरी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें उनकी फ्रेंड के जवाब में लिखा था, 'मुझे तुम्हारी चिंता है तुकटुक... मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, और हमेशा तुम्हारे साथ हूं.' इस बातचीत के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग सवाल उठाने लगे हैं, कि आखिर ट्विशा किस बात में फंसी हुई थीं?

परिजनों ने रखी ये मांग

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब ट्विशा के परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास के बाहर प्रदर्शन किया. परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है, और कहा है, कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिवार का दावा है, कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान थे, जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है.

---Advertisement---

ट्विशा के पिता ने पुलिस पर भी उठाए सवाल

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने पुलिस जांच पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है, कि एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई, और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि मामले को जल्दबाजी में आत्महत्या बताने की कोशिश की जा रही है.

सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा

बहरहाल, ये मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में है. हर कोई यही जानना चाहता है, कि आखिर ट्विशा शर्मा की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है?

First published on: May 18, 2026 12:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.