---विज्ञापन---
2 घंटे 40 मिनट की ये फिल्म मचा रही है OTT पर धमाल, डार्क कॉमेडी और क्राइम के इस कॉम्बो में मिलेगा जबरदस्त एंटरटेनमेंट
ओटीटी एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां लोग अलग अलग तरह का कंटेंट ढूंढते हैं और घर पर बैठकर एंजॉय करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि क्राइम और डार्क कॉमेडी का शानदार कॉम्बो है. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
ओटीटी एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां लोग अलग अलग तरह का कंटेंट ढूंढते हैं और घर पर बैठकर एंजॉय करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि क्राइम और डार्क कॉमेडी का शानदार कॉम्बो है. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तेलुगु फिल्म गुरराम पापी रेड्डी की. जो हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है. यह फिल्म जी5 पर यह मूवी कई भाषाओं जैसे तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम हो रही है और यह ओटीटी पर रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है.
19 दिसंबर 2025 को रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में नरेश अगस्त्य और फरिया अब्दुल्ला लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म में योगी बाबू, ब्रह्मानंदम, जॉन विजय, राजकुमार कासीरेड्डी, कनेगंती और मोट्टई राजेंद्रन ने भी अहम भूमिका अदा की है. मुरली मनोहर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आई है.
2 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म को 9.6 की रेटिंग मिली है. यह एक डार्क कॉमेडी और क्राइम फिल्म है.
फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो गुरराम पापी रेड्डी नाम के शख्स के इर्द गिर्द घूमती है. इसका रोल नरेश अगस्त्य निभा रहे हैं. वहीं, फरिया अब्दुल्ला सौदामिनी का रोल अदा कर रही हैं.
मूवी में दिखाया जाता है कि चिट फंड कंपनी के डूबने से गुरराम पापी रेड्डी भी कर्ज में फंस जाता है. इसके बाद लाशों का खेल शुरू होता है. यह कहानी अलग-अलग शहरों में लाशों की अदला बदली के बारे में भी दिखाई जाती है. फिल्म का यह पहलू काफी हैरान करने वाला है. इस मूवी की कहानी इतनी दिलचस्प है कि यह आपको आखिर तक बांधे रखेगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.