---विज्ञापन---
साड़ी में TMKOC की ‘बबीता जी’ ने ढाया कहर, तस्वीरें देख ‘जेठालाल’ की भी नहीं हटेगी नजर!
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'बबीता जी' यानी मुनमुन दत्ता हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बंगाली लुक फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. लाल और क्रीम रंग की साड़ी में मुनमुन बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल दिख रही हैं. उनके इस ट्रेडिशनल अवतार पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की चर्चा हर तरफ हो रही है. इस लुक को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि मुनमुन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.
क्रीम और रेड साड़ी का जादू- मुनमुन ने बेहद खूबसूरत क्रीम और रेड कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी है. साड़ी का गोल्डन बॉर्डर इसे एक रिच और ट्रेडिशनल फील दे रहा है, जो उनके पूरे लुक को और भी खास बना रहा है.
क्लासिक और रॉयल ब्लाउज- साड़ी के साथ उन्होंने रेड और गोल्डन डिजाइन वाला ब्लाउज कैरी किया है. पफ स्लीव्स वाला यह ब्लाउज उन्हें एक क्लासिक और रॉयल टच दे रहा है, जो उनके ट्रेडिशनल अवतार में चार चांद लगा रहा है.
सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप- मुनमुन ने इस लुक के लिए सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना है. रेड लिपस्टिक, हल्का आई मेकअप और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनके चेहरे की मासूमियत और खूबसूरती को और अधिक निखार रही है.
परफेक्ट ज्वेलरी का सिलेक्शन- अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गोल्डन झुमके, चूड़ियां और रिंग्स पहनी हैं. उनकी ज्वेलरी साड़ी के रंग और डिजाइन के साथ एकदम परफेक्ट मैच हो रही है, जो उन्हें एक एलिगेंट बंगाली सुंदरी का लुक दे रही है.
एलिगेंट हेयरस्टाइल और पोज- उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला छोड़ा है. यह स्टाइल उनके चेहरे पर काफी सूट कर रहा है. लाल बैकग्राउंड और हल्की लाइटिंग में मुनमुन का हर एक पोज इतना आकर्षक है कि फैंस अपनी नजरें उनसे हटा नहीं पा रहे हैं.