Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मात्र 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स बनीं ये हसीना, रहे 11 अफेयर, लेकिन आजतक नहीं रचाई शादी

---विज्ञापन---

महज 18 साल की उम्र में इस अदाकारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरे भारत देश का मान बढ़ाया था. ये पहली बार था जब किसी भारतीय महिला ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता. एक्ट्रेस आज भी फिल्मों में, वेब सीरीज में छाई हुई हैं. अपनी प्रोफेशनल लाइफ में एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया, लेकिन प्यार में बार-बार ठोकर खाई. इस हीरोइन की जिंदगी में ब्रेकअप का दर्द कई बार आया. एक्ट्रेस का 11 लोगों से जुड़ा, लेकिन कभी किसी से शादी नहीं रचाई और आज भी बिंदास जिंदगी जी रही हैं.

18 की उम्र में बनीं मिस यूनिवर्स

जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सुष्मिता सेन की, जिन्होंने साल 1994 में मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था. मिस इंडिया में एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय को हराया था. 90 के दशक से फिल्मी दुनिया में छाई सुष्मिता सेन आज एक एंटरप्रेन्योर भी हैं.

---Advertisement---

सुष्मिता सेन का करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंडस्ट्री में कदम विक्रम भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से रखा था. ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, लेकिन इन्हें पहचान 'बीवी नं 1' से मिली. इस फिल्म के लिए सुष्मिता सेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके सुष्मिता इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक बनकर उभरीं और एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं.

रहे 11 अफेयर्स

फिल्मों में आने के बाद सुष्मिता सेन का कई सेलेब्स और बिजनेसमैन से नाम जुड़ा. उनके डेटिंग खबरें अब भी आती रहती हैं. लेकिन अबतक एक्ट्रेस ने शादी नहीं रचाई है. करीब 11 अफेयर्स के बाद भी सुष्मिता आजतक कुंवारी हैं. हालांकि उन्होंने सालों पहले दो बेटियों को गोद लिया था और सिंगल मदर के रूप में उनका पालन-पोषण कर रही हैं.

---Advertisement---

ओटीटी पर दबदबा

सुष्मिता सेन अपने करियर में गोविंदा, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर कई बड़े दिग्गजों के साथ वो स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं. सिर्फ तुम (1999), फिलहाल ... (2002), आंखें (2002), मैं हूं ना (2004), और मैंने प्यार क्यों किया? (2005) इनकी बेस्ट फिल्में मानी जाती हैं. कुछ समय बात एक्ट्रेस ने OTT पर अपना डेब्यू किया. उनकी सीरीज आर्या (2020-2024) काफी पसंद की गई. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार भी मिला. इसी के साथ एक्ट्रेस मिनिसीरीज ताली (2023) में भी नजर आई थीं.

बिना शादी, फिर भी दो बच्चों की मां

24 साल की उम्र में उन्होंने 2000 में अपनी पहली बेटी रेनी सेन को गोद लिया था जबकि उनकी दूसरी बेटी अलीसाह 2010 में परिवार में शामिल हुई. भले ही सुष्मिता ने कभी शादी नहीं रचाई, लेकिन आज वो एक आदर्श मां का उदहारण हैं.

---Advertisement---
First published on: May 20, 2026 04:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola