Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा के डार्क सीक्रेट्स खुलने का डर? ‘लॉक अप 2’ से सुनीता आहूजा की एग्जिट पर खुली पोल

---विज्ञापन---

Sunita Ahuja Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. शो में लगातार भावुक नजर आ रही सुनीता ने अपनी खराब तबीयत, डायबिटीज और मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों का हवाला देते हुए बाहर जाने की इच्छा जताई थी. आखिरकार, मेकर्स ने उनकी रिक्वेस्ट मान ली और वह शो से बाहर आ गईं. खास बात यह रही कि उन्हें लेने खुद गोविंदा और बेटी टीना आहूजा पहुंचे.

क्या कहना है यूजर्स का?

हालांकि, सुनीता की एग्जिट के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उनकी विदाई सिर्फ स्वास्थ्य कारणों से नहीं हुई. लोगों का दावा है कि इसके पीछे शो का वह नियम भी हो सकता है, जिसमें कंटेस्टेंट्स को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई बड़ा या डार्क सीक्रेट बताना पड़ता है.

---Advertisement---

सोशल मीडिया के दावे

इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर सुनीता शो में कुछ दिन और रुकतीं, तो उन्हें अपनी निजी जिंदगी या शादी से जुड़े ऐसे खुलासे करने पड़ सकते थे, जिनका असर गोविंदा और उनके परिवार की छवि पर पड़ता. हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं पर आधारित हैं.

सुर्खियों में रहे सुनीता के बयान

वैसे भी पिछले कुछ समय से सुनीता अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू और शो में खुलकर अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात की है. सुनीता ने स्वीकार किया था कि गोविंदा के अफेयर की खबरों ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि पति का लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना उनके रिश्ते में कई बार परेशानी की वजह बना. इतना ही नहीं, उन्होंने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा भी आया था जब दोनों के रिश्ते में तलाक तक की नौबत आ गई थी.

---Advertisement---

गोविंदा संग रिश्ते पर कह चुकीं हैं ये बातें

सुनीता यह भी बता चुकी हैं कि वह गोविंदा से अलग फ्लैट में रहती हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगले जन्म में वह गोविंदा जैसा पति नहीं, बल्कि उनके जैसा बेटा चाहेंगी. साथ ही उन्होंने यह भी माना कि किसी बड़े फिल्म स्टार की पत्नी बनने के लिए पत्थर का दिल चाहिए.

क्या है सच्चाई?

फिलहाल, सुनीता की एग्जिट की असली वजह स्वास्थ्य था या सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे दावों में कोई सच्चाई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इतना जरूर है कि शो से बाहर आने के बाद भी सुनीता आहूजा चर्चा के केंद्र में बनी हुई हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 13, 2026 09:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola