Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: हेमा मालिनी की बनेगी बायोपिक! कौन निभाएगा ‘ड्रीम गर्ल’ का किरदार?

Entertainment News Live: हेमा मालिनी ने अपनी बायोपिक को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 'ड्रीम गर्ल' ने बताया कि वह पर्दे पर अपना किरदार निभाने के लिए किस एक्ट्रेस को देखना चाहती हैं. वहीं मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का निधन हो गया है. तो इसी के साथ आलिया भट्ट और बॉबी देओल की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' से लेकर अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' का बॉक्सऑफिस कलेक्शन जानिए.

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हेमा मालिनी को भला कौन नहीं जानता, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंडस्ट्री में 60 साल पूरे किए, जिसकी खुशी में मुंबई में एक कार्यक्रम रखा गया. जहां एक्ट्रेस ने शिरकत की, इस दौरान उन्होंने अपनी बायोपिक से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठाया जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है, और फैंस अब बड़े पर्दे पर उनकी बायोपिक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या बोलीं हेमा मालिनी?

‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे किए हैं. इस खास मौके पर मुंबई में आयोजित ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली’ कार्यक्रम में उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर को याद किया. इसी दौरान उनसे उनकी बायोपिक को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब देकर फैंस को खुश कर दिया.

---विज्ञापन---

हेमा ने किस सितारे का लिया नाम?

कार्यक्रम में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि अगर भविष्य में उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनती है, तो वह किस अभिनेत्री को अपना किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगी. इस पर उन्होंने बिना ज्यादा सोचे दीपिका पादुकोण का नाम लिया. हेमा ने कहा कि अगर दीपिका यह रोल करना चाहें तो वह इसे अच्छी तरह निभा सकती हैं. उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं.

क्या दीपिका का आया रिएक्शन?

हेमा मालिनी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी अब इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है, तो दीपिका पादुकोण इस रोल के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. हालांकि, अभी तक न तो हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हुई है और न ही दीपिका पादुकोण की ओर से इस पर कोई रिएक्शन सामने आया है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Alpha, Dhamaal 4 and Welcome To The Jungle collection):आलिया भट्ट और बॉबी देओल स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ करीब 17 दिन पहले यानी 26 जून को रिलीज हुई थी. दोनों ही फिल्मों ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया. हालांकि, अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज के बाद दोनों की कमाई पर असर पड़ा है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अल्फा’ ने रविवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तो वहीं वहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन भी अच्छा परफॉर्म किया और शनिवार को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की. तो वहीं रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने 28.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
11:20 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: 100 करोड़ कमाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी सामंथा की फिल्म'मां इंति बंगारम'

Maa Inti Bangaram OTT Release: बी. वी. नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी सामंथा रुथ प्रभु स्टारर फिल्म 'मां इंति बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इतना ही नहीं, यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीमेल-लीड तेलुगु फिल्म बन गई है. साथ ही यह सामंथा के करियर की सबसे बड़ी सोलो हिट फिल्म भी साबित हुई है. अब सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद यह ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:19 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: 44 की उम्र में इस फेमस एक्टर ने ली अपनी जान

हॉलीवुड अभिनेता जोश ग्रिसेटी का 44 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके दोस्त और अभिनेता रॉब मैकक्लूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:54 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: गोविंदा के डार्क सीक्रेट्स खोल देतीं पत्नी? शो से सुनीता की एग्जिट पर खुली पोल

Sunita Ahuja Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' से गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. शो में लगातार भावुक नजर आ रही सुनीता ने अपनी खराब तबीयत, डायबिटीज और मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियों का हवाला देते हुए बाहर जाने की इच्छा जताई थी. आखिरकार, मेकर्स ने उनकी रिक्वेस्ट मान ली और वह शो से बाहर आ गईं. खास बात यह रही कि उन्हें लेने खुद गोविंदा और बेटी टीना आहूजा पहुंचे. पढ़ें पूरी खबर...

10:53 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment News Live: इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता का हुआ निधन

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. जहां फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी धांसू पहचान नाने वाले एक्टर राजशेखरन का निधन हो गया है. रविवार को उन्होंने चिंगवनम स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. हालांकि, उनके निधन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. पढ़ें पूरी खबर...

10:51 (IST) 13 Jul 2026
Entertainment Live News: मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्यारेलाल शर्मा की पत्नी का निधन

मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का 12 जुलाई 2026 को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 13, 2026 10:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola