मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने से उनके फैंस और सहयोगी कलाकार सदमे में हैं, तो वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
साथी कलाकर सदमे में
यह दिल तोड़ देने वाली खबर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई है. जहां फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपनी धांसू पहचान नाने वाले एक्टर राजशेखरन का निधन हो गया है. रविवार को उन्होंने चिंगवनम स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. हालांकि, उनके निधन की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.
इन किरदारों से बनाई मजबूत पहचान
राजशेखरन को दर्शक खास तौर पर फिल्मों में पुलिस अफसर और सब-इंस्पेक्टर के दमदार किरदार निभाने के लिए जानते थे. उन्होंने इतने प्रभावशाली तरीके से पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई कि लोग उन्हें प्यार से ‘एस.आई. राजशेखरन’ कहने लगे. यही पहचान उनके नाम के साथ हमेशा जुड़ी रही.
मलयालम इंडस्ट्री में शो की लहर
उनके निधन की खबर मिलते ही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने दुख जताया. सुपरस्टार ममूटी ने भी सोशल मीडिया पर राजशेखरन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘अभिनेता एस.आई. राजशेखरन को श्रद्धांजलि.’ ममूटी की इस पोस्ट पर फैंस भी भावुक नजर आए और दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
100 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
राजशेखरन ने अपने लंबे अभिनय करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी का दम दिखाया. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘संदर्भम’, ‘राजाविंटे मकान’, ‘नायर साब’, ‘मुद्रा’, ‘सेतुरामा अय्यर CBI’, ‘थप्पाना’, ‘नंबर 20 मद्रास मेल’, ‘परासला पचन पय्यन्नूर परामु’ और ‘ओरु सेकंड क्लास यात्रा’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे राजशेखरन
राजशेखरन निर्देशक जोशी की फिल्मों में भी अक्सर नजर आते थे. अपने मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस और सहज अभिनय की वजह से उन्होंने मलयालम सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई. भले ही वे मुख्य भूमिका में कम दिखाई दिए हों, लेकिन उनके निभाए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ गए.
फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी क्षति
राजशेखरन का निधन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. उनके योगदान और यादगार किरदारों को दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे. फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं.