Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bollywood में Corona की दस्तक, सिंगर Jaan Kumar Sanu हुए Covid Positive। हॉस्पिटल से दी हेल्थ अपडेट

फेमस प्लेबैक सिंगर जान कुमार सानू COVID-19 से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 13, 2026 11:09
Share :
Jaan Kumar Sanu

फेमस प्लेबैक सिंगर जान कुमार सानू COVID-19 से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दी। वीडियो में जान अस्पताल के कमरे में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, “चीन से आया मेरा दोस्त, कोविड को सलाम करो।” वहीं वीडियो पर उन्होंने लिखा, “Fit Check – Kokilaben के कपड़े पहने हैं। भर्ती हुआ हूं वुहान से आए कोविड के लिए।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस और दोस्त लगातार कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। जान कुमार सानू, मशहूर गायक कुमार सानू के बेटे हैं और खुद भी प्लेबैक सिंगर हैं। वह रियलिटी शो Bigg Boss 14 में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने अपने पिता के साथ रिश्तों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उनके आरोपों ने उस समय काफी विवाद भी खड़ा किया था। जान ऐसे समय में कोरोना संक्रमित हुए हैं जब देश के कुछ हिस्सों में COVID-19 के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी है।

First published on: Jul 13, 2026 11:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola