Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘द मार्वलस मिसेज़ मेज़ल’ फेम Josh Grisetti का निधन, 44 की उम्र में आत्महत्या से मौत

हॉलीवुड अभिनेता जोश ग्रिसेटी का 44 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके दोस्त और अभिनेता रॉब मैकक्लूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी.

---विज्ञापन---

Josh Grisetti
Josh Grisetti

‘द मार्वलस मिसेज मेजल’ में काम कर चुके एक्टर जोश ग्रिसेटी का निधन हो गया है. उन्होंने 44 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. उनके करीबी दोस्त और ‘समथिंग रॉटन!’ में उनके साथ काम कर चुके अभिनेता रॉब मैकक्लूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की. उन्होंने जोश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भावुक पोस्ट भी शेयर किया.

रॉब मैकक्लूर ने जोश के निधन की पुष्टि की

रॉब मैकक्लूर ने लिखा, “बहुत भारी मन से मैं यह बता रहा हूं कि शानदार जोश ग्रिसेटी ने शुक्रवार को अपनी जान ले ली. मैं अभी भी इस सच्चाई को समझने की कोशिश कर रहा हूं. मेरा दिल उनकी पत्नी और पूरे परिवार के साथ है, जो इस कठिन समय का सामना कर रहे हैं. मेरी जिंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें उनके साथ जुड़ी हैं. सालों तक स्टेज पर उनके भाई का किरदार निभाना, उन्हें स्टूडेंट्स को इंस्पायर करते और कैल स्टेट फुलर्टन के म्यूजिकल थिएटर प्रोग्राम को नई ऊंचाइयों तक ले जाते देखना, और उनकी शादी में बेस्ट मैन बनने का सम्मान मिलना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. मैगी और मैं बेहद दुखी हैं. थिएटर कम्युनिटी उनके बिना कभी पहले जैसी नहीं रहेगी. जोश, हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं. यह एक बहुत बड़ी और दुखद क्षति है। श्रद्धांजलि सभा की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी.”

---विज्ञापन---

साइमन हेलबर्ग ने जताया दुख

जोश ग्रिसेटी के निधन पर हॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया. ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में हॉवर्ड वोलोविट्ज का किरदार निभाने वाले साइमन हेलबर्ग ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या शानदार और प्रतिभाशाली इंसान थे. मैं बेहद दुखी और पूरी तरह हैरान हूं. परिवार और करीबियों के लिए ढेर सारा प्यार.”

लोगों ने पोस्ट पर किए कमेंट्स

‘स्नो व्हाइट’ की अभिनेत्री रेचल ज़ेगलर ने भी पोस्ट पर दिल वाला इमोजी साझा कर श्रद्धांजलि दी. वहीं एक्ट्रेस डोना मर्फी ने लिखा, “ओह माय गॉड, रॉब. यह सच में बेहद दुखद और दिल तोड़ने वाली खबर है. आपके इस नुकसान के लिए मुझे बहुत दुख है. जोश एक शानदार इंसान और बेहतरीन कलाकार थे. आप, आपका परिवार, जोश का परिवार और उनके सभी करीबी मेरी प्रार्थनाओं में हैं.”

---विज्ञापन---

कौन थे जोश ग्रिसेटी?

जोश ग्रिसेटी थिएटर और टेलीविजन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे. उन्हें ‘समथिंग रॉटन!’ और ‘इट शुडा बीन यू’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सराहा गया. ‘इट शुडा बीन यू’ में उन्होंने मार्टी कॉफ़मैन का किरदार निभाया था. स्टेज के अलावा, उन्होंने ‘द मार्वलस मिसेज मेजल’ के पांचवें सीजन में राल्फ इमर्सन के रूप में आठ एपिसोड में अभिनय किया, जिससे उन्हें टीवी दर्शकों के बीच भी पहचान मिली. उनके टेलीविजन करियर में ABC की कॉमेडी सीरीज़ ‘द नाइट्स ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ भी शामिल रही. इसके अलावा, उन्होंने ‘नर्स जैकी’ और ‘द गुड फाइट’ जैसे लोकप्रिय शोज़ में भी यादगार गेस्ट रोल निभाए.

यह भी पढ़ें- Maa Inti Bangaram OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी सामंथा की फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

---विज्ञापन---
First published on: Jul 13, 2026 11:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola