Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

देव आनंद के इकलौते बेटे सुनील आनंद का निधन, पूरी जिंदगी नहीं की शादी, इन फिल्मों में किया था काम

---विज्ञापन---

Suniel Anand Passey Away: दिग्गज एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद अब इस दुनिया में नहीं रहे. 70 साल की उम्र में सुनील ने दुनिया को अलविदा कह दिया. सुनील सालों से फिल्मी दुनिया से दूर स्विट्जरलैंड में रह रहे थे. अपने पिता की प्रोडक्शन कंपनी नवकेतन इंटरनेशनल को वही चला रहे थे. शुरुआती करियर में उन्होंने फिल्मों में भी काम किया था. आइए उनके बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं.

सुनील आनंद का निधन

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया. 70 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसकी जानकारी उनके परिवार ने मंगलवार, 28 जुलाई को दी. सुनील आनंद ने भी कई फिल्में की लेकिन उन्हें पिता जैसी सफलता कभी हासिल नहीं कर सके.

---Advertisement---

देव आनंद और एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक के इकलौते बेटे

साल 1954 में देव आनंद ने एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक संग शादी रचाई. इसके दो साल उनके घर में बेटे रूप में पहले बच्चे का जन्म हुआ, जिसका नाम सुनील रखा गया. पहले सुनील आनंद ने शिक्षा की तरफ रूचि दिखाई और वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की. हालांकि बाद में अपने माता-पिता की तरह सुनील ने भी फिल्मों में कदम रखा.

सुनील आनंद का डेब्यू

साल 1984 में आई फिल्म 'आनंद और आनंद' से सुनील ने अपना डेब्यू किया था. इस फिल्म को उनके पिता देव आनंद ने ही बनाया था. इस फिल्म में सुनील आनंद के साथ उनके पिता देव आनंद, एक्ट्रेस राखी और स्मिता पाटिल भी लीड रोल में थीं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही.

---Advertisement---

इन 4 फिल्मों में किया काम

अपने एक्टिंग करियर में सुनील आनंद ने तीन और फिल्मों में भी काम किया. सुनील ने आनंद और आनंद (1984), ‘कार थीफ (1986), मेरे तेरे लिए (1988), मास्टर (2001) जैसी 4 फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी.

डायरेक्टर के रूप में भी किया काम

एक्टिंग से सन्यास लेने के बाद सुनील ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'मास्टर' थी, जो साल 2001 में रिलीज हुई थी. समय के साथ सुनील फिल्मी दुनिया से बिल्कुल दूर हो गए थे. इंडिया छोड़ वो स्विट्जरलैंड में रहने लगे थे. उनके निधन की खबर ने उनके चाहनेवालों को निराश कर दिया है.

---Advertisement---
First published on: Jul 29, 2026 09:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola