Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: लॉक अप 2 में शिवांगी जोशी ने गरीबी पर खोले राज, तो सोशल मीडिया पर उठे सवाल, आया टीम का जवाब

Entertainment News Live In Hindi: लॉक अप 2 में हाल ही में शिवांगी के गरीबी वाले दावों पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. जिसके बाद एक्ट्रेस की टीम ने पलटवार करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया. आज रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. धमाल 4 अभी भी सिनेमाघरों में करोड़ों कमा रही है. वहीं जन नायकन ने रिलीज के 7वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है. आज एक्टर सोनू सूद और सिंगर सोनू निगम का बर्थडे है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Shivangi Joshi
Shivangi Joshi

Entertainment News Live In Hindi: लॉक अप 2 में हाल ही में शिवांगी जोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया था. उन्होंने अपनी फाइनेंशियली दिक्कतों के बारे में खुलकर बात की. शो में शिवांगी ने बताया कि उनके पापा का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था,जो बर्बाद हो गया था और वो सड़क पर आ गए थे. उन्होंने ये तक बताया कि उनके पेरेंट्स के पास खाने तक के पैसे भी नहीं थे. हालांकि एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने एक्ट्रेस को फेक कहा है. जिसके बाद अब उनकी टीम ने जवाब दिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने शिवांगी के पुराने इंटरव्यू को लेकर याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि उनके पिता आर्मी में थे, तो वो अचानक से बिजनेस मैन कैसे बन गए और बिजनेस बर्बाद होने के बाद वो सड़क पर कैसे आ गए? इसपर एक्ट्रेस की टीम ने जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स के आरोप पर टीम ने पलटवार करते हुए कहा, “शिवांगी को अपने सारे इंटरव्यू अच्छी तरह से याद हैं. आपके समझने में भूल हुई है. इंसान की जिंदगी में एक से ज्यादा अध्याय हो सकते हैं. उनके पहले ने पहले देश की सेवा की. फिर वहां से वीआरएस लेकर बिजनेस की शुरुआत की. पहले आर्मी और बाद में बिजनेस दोनों ही बातें पूरी तरह से सच हैं. ये कोई झूठ नहीं, बल्कि एक इंसान की जिंदगी का वो हिस्सा है, जो आपको आधा ही पता है.”

टीम ने आगे कहा, ” होमटाउन में बड़ा घर होना कोई प्लॉट ट्विस्ट नहीं है. इसे फैमिली घर कहते हैं, जो देश के करोड़ों परिवारों के पास होता है.” इसके अलावा फिक्स्ड विनर को लेकर भी शिवांगी की टीम ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, “अभी फिनाले का नतीजा भी नहीं आया है और आपने पहले ही मनगढ़ंत कहानियां बना ली हैं. जब बिना नाम लिखे बोलने की आदत हो तो सच का ज्ञान न बांटे. आप झूठ लाएंगे, तो हम सबूत पेश करेंगे.”

---विज्ञापन---

जन नायनक ने सातवें दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायनक ने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15.7% रही, जबकि देशभर में इसके कुल 10,359 शो चले. बुधवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल वर्जन से की. तमिल में फिल्म ने 4.60 करोड़ रुपये, हिंदी में 1 करोड़ रुपये और तेलुगु में 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 149.50 करोड़ रुपये पहुंच गई। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो गुरुवार को फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 255.63 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘द ओडिसी’ कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को ₹4.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹158.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹132.50 करोड़ हो गया है. इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

रामायण ट्रेलर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म रामायण का आज 30 जुलाई सुबह 4.15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और इसके रिलीज होते ही फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से ज्यादा बढ़ गई है. ट्रेलर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:28 (IST) 30 Jul 2026
रणबीर कपूर की Ramayana में ‘मंथरा’ कौन?

ट्रेलर रिलीज के साथ ही रामायण की कास्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं, जिनकी पहली झलक ट्रेलर में देखने को मिली है. फिल्म में बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा ‘मंथरा’ का अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. ट्रेलर में उनकी पहली झलक भी देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि कौन हैं वो…पूरी खबर पढे़ं

10:26 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News: 'रामायण' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

फाइनली ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया. 30 जुलाई की सुबह 4:15 मिनट पर रिलीज हुए इस ट्रेलर को देखने के लिए कई फैंस देर रात इंतजार करते रहे. रिलीज होते ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है.

https://www.instagram.com/reel/DbZNhq9saqj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

09:37 (IST) 30 Jul 2026
Entertainment Live News:'धमाल 4' की कमाई देख रह जाएंगे हैरान

धमाल 4 ने अपने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए. फिर मंगलवार यानी 19वें दिन ‘धमाल 4’ ने ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की. अब बात करें 20वें दिन यानी बुधवार की कमाई की तो, ‘धमाल 4’ ने ₹1.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹184.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹155.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 20वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹29.95 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹214.19 करोड़ हो गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Jul 30, 2026 09:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola