Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Odyssey Box Office Collection Day 13: ‘स्पाइडर मैन’ बिगाड़ेगा ‘द ओडिसी’ का खेल? बुधवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

The Odyssey Box Office Collection Day 13: हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' इन दिनों इंडियन बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. जानें 13वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ कमाए.

---विज्ञापन---

The Odyssey Box Office Collection Day 13
The Odyssey Box Office Collection Day 13

The Odyssey Box Office Collection Day 13: दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं. दुनियाभर में इस फिल्म की कहानी और किरदारों को खूब सराहा जा रहा है. भारत में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा गया. आइए फिल्म की अबतक की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘द ओडिसी’ का कलेक्शन

वीकेंड पर शानदार कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी ‘द ओडिसी’ ने अपनी शानदार कमाई जारी रखी है. Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 13वें दिन यानी बुधवार को ‘द ओडिसी’ ने ₹4.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹158.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹132.50 करोड़ हो गया है. इससे पहले 12वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---
Spider Man

‘स्पाइडर मैन’ की रिलीज से पड़ेगा असर?

बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का सामना साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’, अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ देखने को मिल रहा है. 23 जुलाई को रिलीज हुई ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सातवें दिन बुधवार को 6.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही इस फिल्म ने 149.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं अब 30 जुलाई को स्पाइडर मैन सीरीज की नई फिल्म ब्रांड न्यू डे भी रिलीज हो गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में ‘द ओडिसी’ की कमाई पर भारी असर पड़ सकता है.

The Odyssey

‘द ओडिसी’ के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘द ओडिसी’ ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य पर आधारित एक एक्शन फैंटसी फिल्म है. इसे क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में मैट डेमन के साथ टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिंसन, जेंडाया, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो और हिमेश पटेल लीड रोल में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2026 08:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola