Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 ने 20वें दिन कितने करोड़ कमाए? अजय देवगन की फिल्म का कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 20: अजय देवगन, अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर लिए हैं.

---विज्ञापन---

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 20
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 20

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 20: 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर 20 दिन पूरे कर लिए हैं. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की. इसके बाद फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे लगातार पसंद किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि बुधवार यानी 20वें दिन कितना कलेक्शन किया.

20वें दिन की कमाई

धमाल 4 ने अपने तीसरे संडे यानी 17वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद सोमवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए. फिर मंगलवार यानी 19वें दिन ‘धमाल 4’ ने ₹2.10 करोड़ की नेट कमाई की. अब बात करें 20वें दिन यानी बुधवार की कमाई की तो, ‘धमाल 4’ ने ₹1.50 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹184.24 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹155.00 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 20वें दिन ₹0.20 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹29.95 करोड़ हो गया है. इससे फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹214.19 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो धमाल 4 पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स शामिल हैं. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक समुद्री खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी खोज में कुछ लोग एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं.

इस ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धमाल 4’

थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद ‘धमाल 4’ ओटीटी पर दस्तक देगी. इस फिल्म के डिजिटल राइट्स मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पास हैं. ऐसे में आने वाले समय में धमाल 4 को नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज की जाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 30, 2026 07:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola