Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की Ramayana में ‘मंथरा’ कौन? ट्रेलर में दिखी पहली झलक, कभी कॉलेज में शाहरुख खान की थीं जूनियर

Who is Playing Manthara in Ramayana: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में मंथरा की भी झलक देखने को मिली. ये किरदार पॉपुलर एक्ट्रेस निभा रही हैं.

---विज्ञापन---

Who is Playing Manthara in Ramayana: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आउट हो गया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्ममुहूर्त में दुनियाभर में रिलीज किया. फिल्म में राम के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर, रावण के किरदार में सुपरस्टार यश और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी को दर्शकों ने काफी पसंद आ रहे हैं.

रामायण’ में मंथरा कौन?

ट्रेलर रिलीज के साथ ही रामायण की कास्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हैं, जिनकी पहली झलक ट्रेलर में देखने को मिली है. फिल्म में बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा ‘मंथरा’ का अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. ट्रेलर में उनकी पहली झलक भी देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि कौन हैं वो…

---विज्ञापन---

इस एक्ट्रेस ने निभाया है ‘मंथरा’ का किरदार

रामानंद सागर की रामायण में मंथरा का किरदार हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं ललिता पवार ने निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है. अब बात करें रणबीर कपूर की रामायण की तो इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) मंथरा के किरदार में नजर आएंगी. हाल ही में जारी रामायण के ट्रेलर में शीबा को मंथरा के रोल में पहली बार देखा गया है.

manthra in ramayana

कॉलेज में शाहरुख की थीं जूनियर

शीबा चड्ढा करीब 28 सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. 53 साल की शीबा का उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ था, वहीं उन्होंने थिएटर करना भी शुरू किया था. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पूरा किया है. उस दौरान शाहरुख खान भी उसी कॉलेज में पढ़ते थे और शीबा चड्ढा शाहरुख की जूनियर थीं. वहीं, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक्ट्रेस के क्लासमेट थे.

---विज्ञापन---
Sheeba Chaddha

शीबा चड्ढा का करियर

शीबा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में आई शाह रुख खान की कल्ट मूवी दिल से… की थी. वहीं आज वो बॉलीवुड की मशहूर अदाकाराओं की लिस्ट में शुमार हैं. अबतक शीबा कई फिल्में और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं. हम दिल दे चुके सनम और गली बॉय सहित 50 से अधिक हिंदी फिल्मों में वो काम कर चुकी हैं. इसके अलावा मिर्जापुर और बकैती जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में भी उन्हें काफी पसंद किया गया है. शीबा निगेटिव और पॉजिटिव दोनों किस्म के किरदारों को बखूबी निभाना जानती हैं. ऐसे में रामायण में उन्हें ‘मंथरा’ के रूप में देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

First published on: Jul 30, 2026 10:21 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola