---विज्ञापन---
सितम्बर के पहले हफ्ते में ओटीटी पर होगा धमाल, रिलीज हो रहीं साउथ की ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज
South OTT Releases This Week: अगर आप भी साउथ फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो सितम्बर का पहला हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने जा रहा है. आइए इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं.
South OTT Releases This week: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. सितम्बर का पहला हफ्ता भी काफी खास होने जा रहा है. जहां एक तरफ सिनेमाघरों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को रिलीज हो रही हैं. वहीं सिनेमाघरों में इस हफ्ते साउथ की कई शानदार फिल्में और सीरीज आ रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
डीसी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डीसी' का है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी भी नजर आई थीं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म के जरिए लोकेश ने एक्टिंग में डेब्यू किया और वामिका के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखे. ये फिल्म अब 4 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट पर रिलीज हो रही है.
उन्मादम
मलयालम फिल्म 'उन्मादम' 4 सितम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आ रही है. इस फिल्म में कुंचाको बोबन और लिजोमोल जोस लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती हैं, जो अपनी नौकरी से खुश नहीं है और फिल्म स्क्रीनराइटर (पटकथा लेखक) बनने का सपना देखता है.
अनंथन काडू
'अनंथन काडू' एक मलयालम फिल्म है, जो 4 सितंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आ रही है. इस फिल्म का निर्देशन जियेन कृष्णकुमार ने किया है.
द कोर्ट- सीरीज
द कोर्ट, एक शानदार कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज है. ये सीरीज 4 सितंबर, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. इस तमिल वेब सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
कोरियन कनकराजु
कोरियन कनकराजु, एक तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 सितम्बर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में वरुण तेज और रितिका नायक लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.