---विज्ञापन---
South OTT Releases This Week (4 August-9 August): ओटीटी पर आ रहीं साउथ की धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड होगा मजेदार
South OTT Releases This Week (4 August-9 August): 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन साउथ फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस हफ्ते तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सस्पेंस थ्रिलर से लेकर इमोशनल ड्रामा तक का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.
South OTT Releases This Week (4 August-9 August): ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. अगर आप भी साउथ कंटेंट के शौकीन है, तो ये हफ्ता आपके लिए बेहद रोमांचक होने जा रहा है. इस हफ्ते 4 अगस्त से 9 अगस्त 2026 के बीच ओटीटी पर एक से बढ़कर एक साउथ फिल्में और सीरीज आ रही हैं. मतलब घर बैठे आपको शानदार साउथ कंटेंट देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों और सीरीज के बारे में…
Uyir
ये एक इनवेस्टिगेटिव सस्पेंस थ्रिलर मलयालम फिल्म है. सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर इस कहानी एक ऐसे सब-इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो प्रोबेशन पीरियड पर है और एक महिला की रहस्यमई तरीके से हुए मर्डर केस को सुलझाता है. शुरुआत में ये फिल्म बहुत सामान्य लगती है, लेकिन जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है. इसका सस्पेंस हर किसी को चौंका देता है. ये फिल्म JioHotstar पर 4 अगस्त को रिलीज हुई है.
Idhayam Murali
'इधयम मुरली' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 7 अगस्त, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक ऑडियो भाषाओं की पूरी लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म तमिल के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी डब वर्जन में भी स्ट्रीम होगी. इस फिल्म में अथर्वा और कयादु लोहार लीड रोल में हैं.
Lenin
तेलुगु भाषा ये एक्शन रोमांस ड्राम फिल्म ZEE5 पर 7 अगस्त को आ रही है. इस फिल्म में अखिल अक्किनेनी और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में हैं. यह एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म है.
Vadhandhi Season 2
ये एक तमिल भाषा की क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका दूसरा अब Amazon Prime Video पर 7 अगस्त को रिलीज हो रहा है. पहले सीजन की सफलता के बाद, ये सीरीज मदुरै की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक नए रहस्य के साथ लौट रही है.
Nooru Saami
ये एक तमिल भाषा की इमोशनल ड्रामा फिल्म है. ये फिल्म पारिवारिक रिश्तों, मां के प्यार और इंसानी मूल्यों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप 7 अगस्त से Zee5 पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.