Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

तृषा कृष्णन पर भद्दा कमेंट करना उदयनिधि स्टालिन को पड़ा भारी! हुए अरेस्ट

तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा पर कथित टिप्पणी को लेकर उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन किया, जिसके बाद राज्य की राजनीति में घमासान मच गया.

  • तृषा पर कथित टिप्पणी को लेकर विवाद में फंसे उदय स्टारलिन
  • जनसभा में एक्ट्रेस तृषा पर कथित अभद्र बयान के आरोप में उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिरे.
  • तमिलनाडु पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर उदयनिधि स्टालिन को डिटेन किया.
  • टीवीके ने उदयनिधि से माफी की मांग की, जबकि डीएमके ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए बचाव किया.
  • पूरे विवाद के बीच एक्ट्रेस तृषा की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

Trisha Comment Udhayanidhi Stalin Detained: तमिलनाडु की राजनीति और मनोरंजन जगत का नाम एक बार फिर आमने-सामने आ गया है. इस बार विवाद की वजह बनीं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तृषा. विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन पर आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा के दौरान तृषा को लेकर कथित तौर पर अभद्र और डबल मीनिंग टिप्पणी की. मामला सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मच गया. पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें डिटेन कर लिया, जिसके बाद राज्य में सियासी माहौल और गर्म हो गया.

मुश्किल में उदयनिधि स्टालिन

यह पूरा विवाद कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शुरू हुआ. उदयनिधि स्टालिन मंच से मुख्यमंत्री विजय और उनकी सरकार पर निशाना साध रहे थे. इसी बीच भीड़ ने एक्ट्रेस तृषा का नाम लेकर नारे लगाने शुरू कर दिए. आरोप है कि इसी दौरान उदयनिधि ने भीड़ से सवाल करते हुए कथित तौर पर ऐसा बयान दिया और इशारा किया, जिसे विरोधी दलों ने महिलाओं का अपमान और अश्लील टिप्पणी बताया.

---विज्ञापन---

उदयनिधि स्टालिन पर आरोप

हालांकि, उदयनिधि स्टालिन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई गलत बात कही. उनका कहना है कि यह पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है और उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस विवाद के बाद तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है, जहां मामले पर सुनवाई होनी है.

---विज्ञापन---

विरोध में डीएमके कार्यकर्ता

उधर, उदयनिधि की गिरफ्तारी के विरोध में डीएमके कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. थेनी में पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

टीवीके ने डीएमके पर किया तीखा हमला

इस पूरे मामले पर सत्तारूढ़ टीवीके ने डीएमके पर तीखा हमला बोला है. पार्टी नेताओं का कहना है कि सार्वजनिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी भी नेता को शोभा नहीं देता. उन्होंने उदयनिधि से सार्वजनिक माफी की मांग की है. टीवीके प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या उदयनिधि अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे.

---विज्ञापन---

डीएमके अपने नेता के बचाव में उतरी

दूसरी ओर, डीएमके अपने नेता के बचाव में खुलकर सामने आई है. पार्टी नेताओं का कहना है कि कावेरी जल विवाद और किसानों के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस विवाद को हवा दी जा रही है. डीएमके सांसद कनिमोझी ने सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया. उनका कहना है कि विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष के नेता के खिलाफ कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

विवाद से मची हलचल

फिलहाल, इस विवाद ने राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन जगत में भी हलचल मचा दी है. एक्ट्रेस तृषा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई ऑफीशियल रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर बहस लगातार जारी है.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

उदयनिधि स्टालिन के कथित बयान ने तमिलनाडु की राजनीति और मनोरंजन जगत दोनों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. एक ओर विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रहा है, तो दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल इसे महिलाओं के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला मान रहा है. अब सभी की नजर अदालत की सुनवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी है.

First published on: Aug 04, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola