---विज्ञापन---
ZEE5 पर 7 एपिसोड की धांसू क्राइम थ्रिलर, कहानी में दिखेगा जबरदस्त सस्पेंस!
Crime Thriller: ओटीटी पर क्राइम, सस्पेंस और अंडरवर्ल्ड से जुड़ी कई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे बता रहे हैं, जो अपनी कहानी और दमदार किरदारों की वजह से दर्शकों का ध्यान पूरी तरह अपनी तरफ खींच लेती है.
Crime Thriller: आज हम आपके एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज लेकर, जिसकी कहानी एक ऐसे डॉन पर आधारित है जो अपराध की दुनिया से दूरी बना चुका था, लेकिन हालात उसे दोबारा उसी दुनिया में लौटने के लिए मजबूर कर देते हैं. 7 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए.
कहानी
इस सीरीज की कहानी मुर्शिद पठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक निजी त्रासदी के बाद अपराध की दुनिया से खुद को अलग कर लेता है. वो अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन मजबूरन उसे फिर से उसी अपराध की दुनिया में वापस आना पड़ता है.
बेटे लिए अपराध की दुनिया में लौटा मुर्शिद
मुर्शिद मजबूरन अपने बेटे को मुश्किल से बचाने के लिए ये सब करता है. अब वो अपने बेटे को बचाने के लिए किस हद तक जाता है और क्या किन मुश्किलों का सामना करता है, ये सब जानने के लिए आपको पूरी सीरीज देखनी पड़ेगी.
कौनसी सीरीज
हम बात कर रहे हैं 7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मुर्शिद’ की, जिसका निर्देशन श्रवण तिवारी ने किया है. इस सीरीज में केके मेनन लीड रोल में हैं. उनके अलावा तनुज विरवाणी, जमील चौधरी, जाकिर हुस्सैन, अनंग देसाई, कर्मवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रिंगारपुरे भी इसमें शामिल हैं.
जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट
क्राइम थ्रिलर और गैंगस्टर ड्रामा से भरपूर सीरीज ‘मुर्शिद’ आपको ZEE5 पर मिल जाएगी. इसके पहले एपिसोड से ही कहानी में जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है. इस सीरीज का हर एपिसोड करीब 35 से 45 मिनट लंबा है. इसलिए कहानी को देखने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
IMDb रेटिंग
‘मुर्शिद’ की IMDb रेटिंग 7.3 है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर इसे बेहद पसंद किया गया है. रिलीज के वक्त इस सीरीज ने खूब सुर्खियां बटोर थीं. अगर आप गैंगस्टर ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो एक बार आपको ‘मुर्शिद’ जरूर देख लेनी चाहिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.