Where to watch Marathi film Gondhal: साल 2025 में आई मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ ने ऑस्कर 2027 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब ये फिल्म ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने बीते शुक्रवार, 18 सितंबर को जानकारी दिया कि संतोष दवाखर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गोंधल’ 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री होगी.
‘गोंधल’ की ऑस्कर में एंट्री
लिस्ट में कुल 33 भारतीय फिल्में थीं, जिनमें से इस मराठी फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी खास जगह बनाई. एकेडमी अवॉर्ड्स की ऑफिशियल एंट्री बनने के बाद फिल्म को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है. ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि वो इस फिल्म को कहां देख सकते हैं. क्या ये फिल्म किसी किसी ओटीटी पर उपलब्ध है. आइए जानते हैं.

कहां देखें?
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. इसे अभी ऑनलाइन रिलीज किया जाना बाकी है. नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था. हालांकि, अबतक इसे ओटीटी पर रिलीज नहीं किया गया. और न ही इसे ऑनलाइन रेंट या खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है. कुल मिलाकर इस फिल्म को देखने के लिए आपको इसके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का इंतजार करना पड़ेगा.
क्या है ‘गोंधल’ की कहानी?
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ की कहानी एक ग्रामीण महाराष्ट्र के बैकग्राउंड पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी आनंद से होती है. सुमन अपने वैवाहिक जीवन बिल्कुल भी खुशहाल नहीं है. वो मुरली से प्यार करती है, जो एक गोंधली कलाकार है. वो अपनी इस शादी से बाहर निकलना चाहती है और अंत में एक खतरनाक प्लान बनाती है. सुमन अपने पति का मर्डर प्लान करती है और फिर कहानी में मजेदार ट्विस्ट आता है.