---विज्ञापन---
कौन थीं संचिता उगले? जिनकी आत्महत्या की खबर से सदमे में फैंस, ‘कुमकुम भाग्य’ से मिली पहचान
Who Was Sanchita Ugale: Who Was Sanchita Ugale: टीवी जगत की अदाकारा संचिता उगले अब इस दुनिया में रहीं. सीरियल 'कुमकुम भाग्य' से पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या की है. ऐसे में आइए संचिता उगले के बारे में सबकुछ जानते हैं.
संचिता उगले का निधन
टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले ने दुनिया को अलविदा कह दिया. महज 30 वर्ष की उम्र में संचिता का निधन हो गया. उनके यूं अचानक निधन ने हर किसी को चौंका दिया है.
एक्ट्रेस ने की आत्महत्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संचिता ने आत्महत्या की है. हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है. संचिता के अचानक निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है.
निधन से ठीक पहले वीडियो वायरल
निधन से ठीक पहले संचिता ने अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो एक गाने पर लिप्सिंग करते काफी खुश नजर आ रही हैं.
कुमकुम भाग्य से मिली पहचान
संचिता उगले उभरती हुई अभिनेत्री थीं. टीवी दुनिया में संचिता ने खूब नाम कमाया था. टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' से उन्हें खास पहचान मिली थी. वो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' शो में भी नजर आई थीं.
छावा फिल्म में किया काम
टीवी शो के अलावा संचिता ने फिल्मों में भी अपना पैर जमाना शुरू किया था. उन्होंने साल 2025 में आई विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया था.
सोशल मीडिया पर थी जबरदस्त फॉलोइंग
'दंगल टीवी' के शो 'साजन घर' में भी संचिता को देखा गया था. इसमें वे पूजा के किरदार में नजर आई थीं. सोशल मीडिया पर संचिता की अच्छी पकड़ थी. यहां उनके लाखों फैंस थे.