---विज्ञापन---
Bigg Boss 20: जेनिफर विंगेट से लेकर नीति टेलर तक, बिग बॉस 20 के लिए कंफर्म हुए ये 9 सेलेब्स?
Bigg Boss 20: सलमान खान स्टारर रियलिटी शो अपने नए सीजन के साथ जल्द ही वापसी कर रहा है. 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर को होने की उम्मीद है. शो के कंटेस्टेंट की संभावित लिस्ट सामने आ गई है.
Bigg Boss 20: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन जल्द ही दस्तक देने वाला है. इंटरनेट पर शो को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. जैसे-जैसे ‘बिग बॉस सीजन 20’ प्रीमियर की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इस इस बार शो में राजत बेदी, जेनिफर विंगेट, नीति टेलर, आर्यन केल्विन, जैन सैफी और आशीष चंचलानी जैसे सितारे शामिल हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रजत बेदी
सबसे पहले बात करें रजत बेदी की तो उनका नाम ‘बिग बॉस 20’ के संभावित कंटेस्टेंट्स में सबसे पहले सामने आया था. बताया जा रहा है कि रजत ने शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी है और उन्हें कथित तौर पर लॉक कर लिया गया है.
जेनिफर विंगेट
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपने तलाक के लंबे समय बाद हाल ही में दूसरी शादी रचाई है. ऐसे में ‘बिग बॉस’ में उनके शामिल होने की खबर सुनते ही फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. बता दें जेनिफर ने टीवी पर कई यादगार किरदार निभाए हैं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.
आशीष चंचलानी
खबर है कि डिजिटल क्रिएटर आशीष चंचलानी भी ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. अपनी कॉमेडी वीडियोज से मशहूर आशीष की बड़ी फैन फॉलोइंग हैं. ऐसे में बिग बॉस के घर में अगर वो एंट्री लेते हैं, तो उनकी मौजूदगी शो में एंटरटेनमेंट ला सकती है.
एक्ट्रेस नीति टेलर और आर्यन केल्विन
संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर और आर्यन केल्विन का नाम भी सामने आया है. नीति टेलर टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं, जबकि आर्यन केल्विन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ है.
इन सितारों की भी लगाई जा रही कयास
इन छह नामों के अलावा कुशाल तंवर उर्फ गूल्लू, भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस खुशी दुबे का भी नाम सामने आ रहा है. बता दें ‘रोडीज एक्सएक्स’ और ‘स्प्लिट्सविला एक्स6’ की ट्रॉफी जीत चुके हैं. वहीं विक्रांत सिंह राजपूत इससे पहले ‘द 50’ में नजर आ चुके हैं.
‘बिग बॉस 20’
बात करें शो की तो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने वाला है. शो कलर्स टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिलहाल अभी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.