---विज्ञापन---
Netflix पर 8 सालों से तहलका मचा रही है ये वेब सीरीज, कहानी के मामले में आज भी कोई टक्कर नहीं
Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज बीते 8 साल से तहलका मचा रही है. क्राइम और थ्रिल से भरपूर इस सीरीज की कहानी आज भी ओटीटी पर अपना कब्जा जमाए बैठी है.
2018 की वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स पर 8 साल पहले रिलीज हुई इस वेब सीरीज की कहानी दर्शक आज भी नहीं भूल पाए. ये सीरीज उस समय आई थी जब भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म अपनी जगह बना रहे थे. क्राइम और थ्रिल से भरपूर ये सीरीज आज भी फैंस की फेवरेट मानी जाती है.
रिलीज होते ही मचा दिया था तहलका
इस सीरीज का पहला एपिसोड 6 जुलाई 2018 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था. अबतक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं. इसके पहले सीजन ने दुनियाभर में जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं साल 2018 में आई सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games) की, जिसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे, एलनाज नैरौजी, राजश्री देशपांडे कुब्रा सैत, सुरवीन चावला, रणवीर शौरे और जतिन सरणा जैसे शानदार कलाकार नजर आए थे.
सीरीज की कहानी
इस सीरीज की कहानी गैंगस्टर गायतोंडे भाऊ के इर्द-गिर्द घूमता है, जो खुद को जुर्म की दुनिया का खुदा समझता है. वहीं दूसरी तरफ इंस्पेक्टर सरताज सिंह (सैफ अली खान) उसके रास्ते का कांटा बनता है. दोनों के बीच रोमांचक चूहे-बिल्ली जैसा पीछा करने का खेल देखने को मिलता है.
बोल्ड सीन्स से भरपूर
इस सीरीज में जबरदस्त रोमांस, थ्रिल, एक्शन और सस्पेंस दिखाया गया है. इसकी कहानी आपको पूरी तरह अंत तक बांधे रखती है. कुल मिलाकर कहा जाए तो सेक्रेड गेम्स एक मस्ट वॉच सीरीज है. सेक्रेड गेम्स ने अपने बोल्ड सीन्स से खूब सुर्खियां बटोरी थी. सीरीज में एक्ट्रेस के न्यूड सीन और बोल्ड कंटेंट ने हर किसी चौंका दिया था.