Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: ‘6 साल बीत गए लेकिन अभी तक…’ फैंस ने ऐसे किया SSR को याद

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़कर गए हुए 6 साल बीत गए हैं. इस मौके पर सुशांत के फैंस ने उन्हें खास अंदाज में याद किया.

---विज्ञापन---

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए आज दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं है, क्योंकि आज ही के दिन 6 साल पहले एक ब्रेकिंग खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. खबर थी कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है, उन्होंने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है. इस एक खबर ने मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर कोहराम मचा दिया था. आज सुशांत को दुनिया छोड़कर गए हुए 6 साल बीत गए हैं. इस मौके पर सुशांत के फैंस ने उन्हें खास अंदाज में याद किया.

फैंस ने ऐसे किया SSR को याद

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उन्हें याद करते हुए फिल्म, अवॉर्ड शो और इंटरव्यू के दौरान दी गई उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस की क्लिप्स और वीडियो शेयर कीं और उसके साथ अपनी फिलिंग्स को शेयर किया. इसके अलावा कई फैंस ने उनके करियर के सबसे मेमोरेबल सीन के लिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है, जैसे एक फैन ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड शो में माधुरी दीक्षित के साथ सुशांत की एक डांस वीडियो की. इसके साथ फैन ने एक लंबा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने सुशांत के व्यक्तित्व और एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

आज भी दुख देती…

वहीं, एक दूसरे फैन ने सुशांत के एक इंटरव्यू का क्लिप शेयर किया. इसके साथ फैन ने लिखा, ’14 जून एक ऐसी तारीख जो आज भी दुख देती है. शुक्रिया सुशांत, यह दिखाने के लिए कि कैसे एक आम परिवार का लड़का चांद को छू सकता है. आपकी फिल्में, आपकी काइन्डनेस, आपका स्टारडस्ट… हम यह सब संभाल कर रखते हैं. हमेशा आपकी याद आती है.’

---विज्ञापन---

6 साल बीत गए…

वहीं, एक अन्य फैन ने सुशांत का मोनटाज वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘6 साल बीत गए, लेकिन आज भी मैं बिना आंसुओं के ‘RIP’ नहीं कह सकती, शायद इसलिए क्योंकि लेजेंड कभी नहीं मरते. तुम मेरे लिए सिर्फ एक एक्टर नहीं थे, तुम मेरे बचपन का हिस्सा थे, मेरी यादों का हिस्सा थे, मेरे दिल का हिस्सा थे. अभी भी दर्द होता है, अभी भी अजीब लगता है, अभी भी तुम्हारी याद आती है.’

First published on: Jun 14, 2026 10:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola