Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख, सलमान, रजनीकांत, सबको पीछे छोड़ देश का सबसे कमाऊ एक्टर बना ये हीरो

---विज्ञापन---

Highest Paid Actor: शाहरुख-सलमान, रजनीकांत, यश और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स हर फिल्म के लिए 200 करोड़ से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं. इन सितारों की फिल्मों को दर्शकों से जमकर प्यार मिलता आया है. लेकिन 2026 में एक बॉलीवुड स्टार ने इन सब को पीछे छोड़ दिया. एक ऐसा स्टार जिसने मात्र दो फिल्मों से कई रिकॉर्ड बना दिए और अब देश का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बन गया.

एक्टर ने की 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई

भारतीय स्टार्स की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है. जहां कुछ साल पहले तक किसी एक्टर के लिए 10 करोड़ की फीस बहुत बड़ी बात मानी जाती थी. वहीं अब ये दायरा बढ़कर 100, 200, 300 करोड़ और इससे अधिक हो गया है.

---Advertisement---

रणवीर बने भारत के सबसे कमाऊ एक्टर

शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, यश और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स हर फिल्म के लिए 200 करोड़ से ज्यादा चार्ज कर रहे हैं. लेकिन साल 2026 में रणवीर सिंह ने तहलका मचा दिया और अब वो भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं.

धुरंधर से रचा इतिहास

फिल्म 'धुरंधर' और धुरंधर 2 से उनके सितारे बुलंदियों पर हैं. इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर में 3200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जिसमें अकेले भारत में 1900 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई शामिल है. इससे एक्टर को भी खूब फायदा मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने फिल्म के लिए अपनी फीस नहीं ली और इसके बजाय प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना. ऐसे में उन्होंने प्रोडक्शन पर अपने पैसे भी लगाए, जिससे उनका शेयर प्रॉफिट भी बढ़ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर का हिस्सा 325 करोड़ बना है.

---Advertisement---

रजनीकांत ने की थी 250 करोड़ की कमाई

300 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार करने से पहले, सबसे ज्यादा फीस लेने वाले भारतीय एक्टर का रिकॉर्ड साउथ स्टार रजनीकांत के नाम था. उन्होंने अपनी 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' से 250 करोड़ से ज्यादा कमाए थे.

रणवीर सिंह ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड

इस लिस्ट में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन और प्रभास का भी नाम शामिल हैं. दोनों ने अपनी हालिया हिट फिल्मों- 'पुष्पा 2' और 'कल्कि 2898 AD' - से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. वहीं बॉलीवुड में 2023 से ये रिकॉर्ड शाहरुख खान के नाम था. उस साल, किंग खान ने अपनी सबसे बड़ी हिट फिल्मों 'पठान' और 'जवान' में से हर एक के लिए लगभग 200 करोड़ कमाए थे.

---Advertisement---
First published on: Jun 21, 2026 03:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola