---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स पर महीनेभर से बवाल मचा रही 3 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म, कहानी एक्शन और इमोशन से भरपूर
Netflix Trending: महीनेभर से नेटफ्लिक्स पर छाई ये 3 घंटे 5 मिनट की फिल्म लगातार दर्शकों का दिल जीतने कामयाब हो रही है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म ने धुआंधार कमाई की थी.
Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए इस फिल्म को महीने से ज्यादा का समय हो रहा है और इसकी कहानी लगातार दर्शकों के दिलों में जगह बनाने का काम कर रही है. सिनेमाघरों में भी इस फिल्म को खूब सराहा गया था. इसकी कहानी शुरू होती है एक साधारण से गांव के लड़के से, लेकिन आगे चलकर वो अपने गांव के लिए सबकुछ न्योछावर करने को तैयार हो जाता है. करीब 3 घंटे 5 मिनट की इस फिल्म में खेल है, एक्शन और इमोशंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘पेद्दी’ की, जिसमें राम चरण लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म में उनके अलावा जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी लीड रोल में हैं. इसे बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है.
फिल्म की कहानी
ये फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो मुश्किल हालात में बड़ा होता है और खेल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखता है.
स्पोर्ट्स ड्रामा
फिल्म के लीड हीरो को खेलों से खास लगाव है और कुश्ती, दौड़ और क्रिकेट जैसे खेलों में वो काफी अच्छा है. शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन आगे बढ़ते ही उसकी जिंदगी में कई परेशानियां आने लगती हैं. ऐसे में उसे अपने गांव के हक के लिए कई लड़ाइयां लड़नी पड़ती है.
एक्शन और इमोशंस से भरपूर
खेल और ड्रामा के साथ ही फिल्म में एक्शन और इमोशन भी भरपूर देखने को मिलता है. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ये फिल्म हिंदी भाषा में 9 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी ट्रेंड कर रही है.
नेटफ्लिक्स पर देखें
अगर आपने अबतक ‘पेद्दी’ की कहानी नहीं देखी तो एक बार स्पोर्ट्स, एक्शन और इमोशन से भरपूर करीब 3 घंटे 5 मिनट की ये फिल्म आपको जरूर देख लेनी चाहिए. नेटफ्लिक्स पर आप इसे हिंदी भाषा में देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.