Wednesday, 19 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुनीता आहूजा-गोविंदा का नहीं हो रहा तलाक! मैनेजर ने कहा- घर की इज्जत बाजार में नहीं लानी चाहिए थी

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है.

Govinda Sunita Ahuja

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ तलाक की अर्जी वापस ले ली है. मैनेजर शशि सिन्हा ने सुनीता के इस फैसले का स्वागत किया और इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सुनीता को परिवार की बात को इस तरह सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था.

सुनीता ने गोविंदा से तलाक का केस वापस लिया

गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने बताया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है. शशि के मुताबिक, अब सब ठीक है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है. उन्होंने पिछले दो साल के घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह समय अच्छा नहीं रहा.

---विज्ञापन---

कोर्ट पहुंचे सुनीता आहूजा और बेटे यशवर्धन

बुधवार की सुबह सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन कोर्ट पहुंचे थे. यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी ने सुनीता और उनके बेटे से सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ? जिस पर बेटे यशवर्धन आहूजा ने कहा, “कुछ नहीं हुआ. जाने दीजिए.” यश अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए. वहीं, कार में बैठने से पहले सुनीता ने इरिटेट होकर कहा, “बर्थडे मनाने गए थे” और इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद सुनीता और आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि मैनेजर के मुताबिक अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है.

विवादों के बावजूद परिवार का खास ख्याल रखते हैं गोविंदा

मीडिया से बात करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि ने ये भी बताया कि विवाद के बावजूद गोविंदा ने सुनीता और अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाना नहीं छोड़ीं. शशि ने बताया कि गोविंदा आज भी सुनीता की आर्थिक मदद करते हैं. परिवार के लिए वह अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. इतने विवाद के बावजूद उन्होंने कभी अपने परिवार से मुंह नहीं मोड़ा है और वो आज भी उनके साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर आर्थिक तौर पर भी मदद करते हैं.

---विज्ञापन---
Sunita Ahuja Govinda

2024 में सुनीता ने दायर की थी तलाक की अर्जी

बता दें सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. वहीं, ये खबर पिछले साल अगस्त के महीने में सामने आई थी, जब हॉटरफ्लाई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी थी. याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 19, 2026 05:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola