Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raksha Bandhan Movies: रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहन के साथ देखें ये 5 फिल्में, कहानी छू लेगी दिल

Raksha Bandhan Movies: भाई-बहन के प्यार से भरे त्योहार रक्षाबंधन पर आप ये 5 शानदार फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में भाई-बहन के रिश्तों की खूबसूरती और इमोशन देखने को मिलेगा.

Raksha Bandhan Movies: हर साल देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही प्यार से मनाया जाता है. भाई-बहन रिश्ते की खूबसूरती को दिखाता ये त्योहार काफी खास होता है. इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आप अपने भाई-बहन के साथ ये 5 शानदार फिल्में देख सकते हैं.

रक्षा बंधन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षा बंधन' है. इस फिल्म की कहानी देखकर आपकी आंखें कहब आएंगी. फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे भाई किरदार निभाते हैं, जिसपर अपनी चार बहनों की शादी और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है. ये फिल्म भाई-बहनों के प्यार के साथ दहेज और शादी से जुड़ी सामाजिक परेशानियों को भी दिखाती है. इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

फिजा

ये एक बहुत ही इमोशनल ड्रामा फिल्म है. इसमें करिश्मा कपूर ने फिजा का किरदार निभाया है, जो दंगों के दौरान लापता हुए अपने भाई अमान यानी ऋतिक रोशन को तलाशती है. अपने भाई को वापस घर लाने के लिए फिजा काफी मुश्किल हालातों से गुजरती है. फिल्म में भाई-बहन का अटूट रिश्ता देखने को मिलता है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इकबाल

श्रेयस तलपड़े स्टारर फिल्म 'इकबाल' देखकर आज भी दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जानते हैं. ये फिल्म सिर्फ क्रिकेट के जुनून की कहानी नहीं है, इसमें भाई-बहन के बीच भरोसे और सपोर्ट को भी खूबसूरती से दिखाया गया है. इकबाल के हर संघर्ष में उसकी बहन साथ होती है. इस फिल्म को Prime Video, ZEE5, MX Player और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---

हम साथ-साथ हैं

फैमिली ड्रामा और इमोशंस से भरपूर फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की कहानी में भाइयों और बहनों के बीच एक-दूसरे के लिए बेहद प्यार और अपनापन भी देखने को मिलता है. रक्षाबंधन के मौके पर आप ये फिल्म भी देख सकते हैं. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video, JioHotstar और ZEE5 पर देख सकते हैं.

क्या कहना

प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह स्टारर फिल्म 'क्या कहना' एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है. फिल्म की कहानी भाई-बहन के सपोर्ट को बखूबी से दिखाती है. इसे आप JioHotstar, Prime Video और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 27, 2026 04:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola