Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

37 साल छोटी जिस सिंगर संग था रोमांस, अब उसी का कन्यादान करेंगे अनूप जलोटा! सालों बाद खोला रिश्ते का राज

Anup Jalota Shocking Reveal Jasleen Matharu: भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ अपने लव रिलेशन पर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Anup Jalota Shocking Reveal Jasleen Matharu: भजन सम्राट अनूप जलोटा एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार भी सिंगर अपने एक बयान और रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में अनूप जलोटा ने खुद से 37 साल छोटी सिंगर जसलीन मथारू के साथ अपने लव रिलेशन को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. साल 2018 में ‘बिग बॉस 12’ में अनूप जलोटा और जसलीन मथारू एक कपल बनकर गए थे. ‘बिग बॉस 12’ के प्रीमियर पर जसलीन ने कहा था कि वो अनूप जलोटा की शिष्य हैं और वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं. इस बयान ने रातोंरात देशभर में सनसनी फैला दी अब हाल ही में भजन गायक अनुप ने जसलीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

तो कंट्रोवर्सी होती है…

अनूप जलोटा ने ‘द निधी शो’ में एक बार फिर सालों पुराने अपने इस विवाद पर बात की. जसलीन के साथ लव रिलेशनशीप पर बात करते हुए भजन सम्राट ने कहा, ‘जब मैंने जसलीन से कहा कि अरे ये तुमने क्या किया. तुमने ये क्यों कहा कि हमारा अफेयर चल रहा है. इस पर जसलीन ने मुझसे कहा कि ‘ऐसी बातों से ही तो कंट्रोवर्सी होती है.’ इसके बाद, अनुप जलोटा ने आगे कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं कि बिग बॉस पूरी तरह से स्क्रिप्टेड होता है. हम लोगों को तो पूरा ड्रामा दिया गया था. जिसमें मुझे हारमोनियम बजाते हुए जसलीन को गुलाब देना था.’

---विज्ञापन---

हम उसका कन्यादान करेंगे…

अनूप जलोटा ने आगे बताया कि जिस दिन वो बिग बॉस से बाहर आए और अगली सुबह 4 बजे अपनी मां के पास गए. जहां उनकी मां ने जसलीन के बारे में पूछा कि ये जसलीन कौन है? अनुप जलोटा कहते हैं कि उनके घर-परिवार में कोई भी जसलीन को नहीं जानता था. अनुप जलोटा ने कहा, ‘मैंने अपनी मां को कहा कि मां आज ही मैं ये सब कुछ ठीक कर दूंगा. फिर इसके बाद मैंने मीडिया और जसलीन के पिता को बुलाया. तब मैंने उनसे कहा कि हम दोनों मिलकर उसका (जसलीन) कन्यादान करेंगे और बात यहीं खत्म हो गई.

First published on: Aug 27, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola