Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

15-16 अक्टूबर को एक साथ रिलीज होंगी ये 5 धाकड़ फिल्में, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

New Releases: सिनेमाघरों में इस हफ्ते तहलका मचने वाला है. साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, 15-16 अक्टूबर को एक से बढ़कर एक, 5 फिल्में लगातार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं.

New Releases: मूवी लवर्स के लिए ये हफ्ता काफी शानदार होने जा रहा है. थिएटर्स में 15 और 16 अक्टूबर को 5 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं. इसमें रजनीकांत की जेलर 2, विजय देवरकोंडा की रणबाली, यामी गौतम की नई नवेली और राजकुमार राव की प्रहार जैसी फिल्में शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

जेलर 2

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. साउथ भाषाओं के अलावा फिल्म को हिंदी भाषा में भी बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म साल 2023 में आई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का ऑफिशियल सीक्वल है.

---Advertisement---

नई नवेली

यामी गौतम स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म में यामी ने मोहिनी नाम का रहस्यमई किरदार निभाया है. फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया गया है. इसमें यामी के अलावा आदिनाथ कोठारे, सुनीता राजवर और मीता वशिष्ट नजर आएंगी.

स्ट्रीट फाइटर

16 अक्टूबर को बॉलीवुड स्टार विद्युत जामवाल की ‘स्ट्रीट फाइटर’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म के जरिए विद्युत अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

रणबाली

16 अक्टूबर को ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ रिलीज हो रही है. ये एक ऐतिहसितक फिल्म है. शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों की ही ये पहली फिल्म होगी.  

प्रहार

राजकुमार राव की मच-अवेटीड लीगल-ड्रामा फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' भी 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद चली ऐतिहासिक कानूनी लड़ाई पर आधारित है.

---Advertisement---
First published on: Oct 12, 2026 07:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola