Bipasha Basu: मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु काफी समय से इंडस्ट्री से दूर रह रही हैं. फैंस एक्ट्रेस के कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच खुशखबरी आई है कि करीब 6 साल के ब्रेक के बाद एक बार फिर बिपाशा अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं. एक्ट्रेस ने हंसल मेहता की वेब सीरीज साइन की है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
बिपाशा बसु ने शुरू की शूटिंग
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, बिपाशा बसु मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता की नई सीरीज में एक शानदार रोल में नजर आएंगी. अभी तक इस शो के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल, बस इतनी जानकारी सामने आई है कि बिपाशा के साथ सनी कौशल और विशाल जेठवा भी इस शो में नजर आएंगे.
साथ नजर आएंगे सनी कौशल और विशाल जेठवा
हंसल मेहता की इस सीरीज को कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. ये शो प्राइम वीडियो पर आएगा. इसकी कहानी को लेकर बताया जा रहा है कि रिटायर IPS ऑफिसर आलोक लाल द्वारा लिखी गई बुक ‘द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल’ (The Barabanki Narcos: Busting India’s Most Notorious Drug Cartel) से प्रेरित एक क्राइम थ्रिलर होगी, जिसमें साल 1984 में नशे के कारोबार से जुड़े घटनाक्रम को दिखाया जा सकता है. इसमें सनी कौशल एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाएंगे.
6 साल पर्दे पर वापसी
बात करें बिपाशा का तो बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को करीब 11 साल बीत गए हैं, आखिरी बार उनकी थिएटर रिलीज ‘अलोन’ साल 2015 में आई थी. वहीं साल 2020 में एक्टेस को क्राइम थ्रिलर सीरीज डेंजरस में देखा गया था. इसके बाद साल 2022 में बिपाशा ने बेटी देवी को जन्म दिया और तब से वो अपनी फैमिली में बीजी हो गईं. हालांकि, वो फैशन शो और विज्ञापनों में नजर आती रही हैं. अब एक्ट्रेस एक नई वेब सीरीज के जरिए अपना कमबैक करने जा रही हैं.