Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ग्लोबल धमाका, 40 भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी

Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण Part 1' दुनियाभर में 40 भाषाओं में रिलीज होकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन से शुरू होने जा रही है.

Ramayana movie release update
Ramayana movie release update

Ramayan: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ (Ramayan: Part 1) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह ऐतिहासिक फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब खबर आ रही है कि मेकर्स इसे ग्लोबल लेवल पर इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज बनाने जा रहे हैं. फिल्म को दुनिया भर में 40 अलग-अलग भाषाओं में डब करके रिलीज किया जाएगा.

40 भाषाओं में ग्लोबल डबिंग

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और उनकी कोर टीम फिल्म को इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी पैन-वर्ल्ड रिलीज बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं. 40 भाषाओं में रिलीज होने की वजह से दुनियाभर के दर्शक इस माइथोलॉजिकल ड्रामा को अपनी लोकल लैंग्वेज में एंजॉय कर पाएंगे.

---विज्ञापन---

दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

फिल्म के प्रमोशन का क्रेज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है. 5 नवंबर को थिएटर्स में ग्रैंड एंट्री से पहले 20 अक्टूबर को दशहरे के पावन मौके से फिल्म की एडवांस बुकिंग आधिकारिक तौर पर खोल दी जाएगी, जिसे लेकर ट्रेड सर्कल्स में बंपर ओपनिंग के कयास लगाए जा रहे हैं.

दमदार स्टार कास्ट की टोली

फिल्म में रणबीर कपूर ‘भगवान राम’, साई पल्लवी ‘मां सीता’ और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ के किरदार में नजर आएंगे. वहीं साउथ सुपरस्टार यश (Yash) ‘रावण’ का खौफनाक रोल प्ले कर रहे हैं, जिनके लुक को सोशल मीडिया पर काफी तारीफें मिली हैं. इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह भी अहम रोल्स में हैं.

---विज्ञापन---

सनी देओल बने हनुमानजी

फिल्म में बॉलीवुड के ‘अंगार’ सनी देओल (Sunny Deol) हनुमानजी का स्पेशल और पावरफुल कैरेक्टर निभाते दिखेंगे. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनके लुक को सीक्रेट रखा है और रिवील नहीं किया है. वहीं लारा दत्ता और रकुल प्रीत सिंह को ट्रेलर में उनके लुक्स और आउटफिट्स के लिए थोड़ी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी.

दो पार्ट्स में आएगी कहानी

नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी ने इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो पार्ट्स में प्लान किया है. पहला चैप्टर इसी साल दिवाली पर दर्शकों के सामने होगा, जबकि ‘रामायण पार्ट 2’ (Ramayana Part 2) को अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में उतारा जाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2026 05:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola