Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पूर्व फिल्ममेकर बना चोर? ट्रेन में मोबाइल-लैपटॉप चोरी के आरोप में काजा हुसैन गिरफ्तार

Kaja Hussain: मलयालम फिल्ममेकर काजा हुसैन को ट्रेन में यात्रियों के महंगे मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के आरोप में रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिल्म फ्लॉप होने के बाद आई आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने जुर्म का यह रास्ता चुन लिया था.

former filmmaker kaja hussain arrested
former filmmaker kaja hussain arrested

Kaja Hussain: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. फिल्म ‘कल्लानमारुडे वीडु’ (Kallanmarude Veedu) जैसी फिल्मों के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रहे काजा हुसैन (Kaja Hussain) को केरल के पलक्कड़ रेलवे स्टेशन से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के महंगे लैपटॉप और स्मार्टफोन्स चुराने का गंभीर आरोप है. कमर्शियल घाटे के बाद डायरेक्टर का चोर बन जाना हर किसी को हैरान कर रहा है.

महिला की शिकायत पर हुआ खुलासा

शोरनूर रेलवे पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक, दो दिन पहले मंगलुरु सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने 80,000 रुपये का फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी मामले की छानबीन करते हुए पुलिस आखिरकार काजा हुसैन तक जा पहुंची.

---विज्ञापन---

BNS की सख्त धाराओं में केस

चोरी की वारदात सामने आने के बाद रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 (परिवहन के साधन में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया. इसके बाद रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काजा हुसैन को दबोच लिया.

फिल्म फ्लॉप होने से आई तंगी

काजा हुसैन साल 2024 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘कल्लानमारुडे वीडु’ के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे. पुलिस जांच में सामने आया कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था. पैसों की किल्लत से जूझते हुए उन्होंने ट्रेनों में चोरी करना शुरू कर दिया.

---विज्ञापन---

शोरनूर और कोझिकोड में हाथ साफ

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि काजा ने शोरनूर इलाके से दो लैपटॉप और एक महंगा मोबाइल चुराया था. इसके अलावा उन पर कोझिकोड रेलवे रूट पर भी दो लैपटॉप चुराने का शक है, जिससे वे पिछले काफी समय से इस धंधे में शामिल लग रहे हैं.

एक्टर पर लगाया था फ्लॉप का आरोप

गौरतलब है कि फिल्म के रिलीज के वक्त काजा ने फिल्म के एक्टर बिजुकुट्टन (Bijukuttan) पर प्रमोशन से गायब रहने का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि एक्टर के सपोर्ट न करने की वजह से उनकी फिल्म डूबी, लेकिन अब खुद डायरेक्टर का इस तरह चोर बन जाना एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के लिए बड़ा झटका है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2026 07:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola