---विज्ञापन---
2 घंटे की सबसे धांसू सस्पेंस-थ्रिलर, स्क्रीन खुलते ही होता है खेला, क्लाइमेक्स देख निकल आएंगी आंखें
Best Suspense Thriller: अगर आप भी दिमाग घुमाऊ सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये फिल्म खासकर आपके लिए हैं. एक ऐसी फिल्म, जिसकी कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. एक ऑफिस में हुए मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती ये फिल्म अंत तक आते-आते हर किसी को चौंका देती है. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
2024 की फिल्म
हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई फिल्म 'गोलम' की, जो एक मलयालम भाषा की शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. IMDb पर इस फिल्म को 7.2 की धांसू रेटिंग मिली है.
कास्ट
इस फिल्म रंजीत सजीव, श्रीकांत मुरली, सिद्दीकी, कार्तिक शंकर समेत साउथ कई शानदार कलाकार शामिल है. फिल्म की कहानी एक ऑफिस से शुरू होती है, जहां करीब 15-20 लोग काम करते हैं.
मर्डर मिस्ट्री
एक दिन इसी ऑफिस के बाथरूम में ऑफिस के बॉस की अचानक मौत हो जाती है. जैसे ही ये खबर बाहर आती है, तो पुलिस आती है और फिर वो केस की जांच शुरू करती है. ये कोई मामूली मौत नहीं है. ये किसी को सोची-समझी चाल है.
पुलिस भी हो जाती है मजबूर
आगे की कहानी ऑफिस में रहस्यमई तरीके से बॉस के मर्डर केस को सुलझाने की कहानी है. जैसे-जैसे ये फिल्म आगे बढ़ती है, इसका सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. वहीं फिल्म के क्लाइमेक्स में एक चौंका देने वाला खुलासा होता है, जिसके बाद पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती.
प्राइम वीडियो पर मौजूद
अंत में कातिल का पता चल जाता है. लेकिन ये कातिल ऐसा है कि पुलिस भी कुछ नहीं कर पाती. फिल्म के क्लाइमेक्स में बहुत बड़ा राज सामने आता है. इसे आप OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.