---विज्ञापन---

Peddi Star Cast Fees: राम चरण ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, जान्हवी कपूर और दिव्येंदु के हाथ लगे इतने करोड़

Peddi Star Cast Fees: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रमा चरण का शानदार लुक हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा है. ट्रेलर से जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, और दिव्येंदु शर्मा का भी किरदार काफी पसंद किया जा रहा है. डायरेक्टर बुची बाबू सना की ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आइए आज फिल्म में शामिल स्टार्स की फीस के बारे में जानते हैं.

‘पेद्दी’ की स्टार कास्ट फीस

डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ राम चरण के साथ जाह्ववी कपूर, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी सहित कई स्टार्स शामिल हैं. आइए फिल्म के लीड स्टार्स की फीस के बारे में जानते हैं. फिल्म का बजट 300 करोड़ है.

---Advertisement---

राम चरण

सबसे पहले बात करें ‘पेद्दी’ के लीड स्टार रमा चरण की तो उन्हें मूवी में काम करने के लिए 100 करोड़ रुपये की मोटी फीस मिली है. ये रमा चरण की अब तक की सबसे ज्यादा फीस है. इससे पहले उन्होंने आरआरआर के लिए 40 करोड़ चार्ज किए थे.

जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जाह्ववी कपूर इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट नजर आएंगी. वो फिल्म ‘पेद्दी’ में लीड रोल प्ले कर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस मूवी के लिए 6 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

---Advertisement---

दिव्येंदु शर्मा

फिल्म ‘पेद्दी’ में दिव्येंदु शर्मा बड़े ही शानदार किरदार में नजर आएंगे. उनके किरदार को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इस फिल्म के लिए दिव्येंदु ने 7 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की है.

जगपति बाबू

साउथ के मशहूर कलाकार जगपति बाबू भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म में उनका किरदार काफी खास होने जा रहा है. खबरों की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये की फीस ली है.

बोमन ईरानी

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर कलाकर बोमन ईरानी भी इस साउथ फिल्म में नजर आएंगे. उन्हें उनके किरदार के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस मिली है. 

First published on: May 18, 2026 06:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.