---विज्ञापन---
2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही मचाया तहलका, बेजुबान की कहानी देख भर आएंगी आंखें
Netflix Trending: सिनेमाघरों में भले ही ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. लेकिन ओटीटी पर इसे भरपूर प्यार मिल रहा है. 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म की कहानी देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए.
Netflix Trending: अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में कुत्तों की भावुक करने वाली कहानी देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ जाते हैं. थिएटर्स में भले ही इस मूवी को ज्यादा रिसपॉन्स नहीं मिला, लेकिन ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने तहलका मचा दिया. इसकी कहानी हर किसी का दिल जीत रही है.
ओटीटी पर ट्रेंडिंग
2 घंटे 26 मिनट की ये मूवी फिलहाल ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. आइए फिल्म के बारे में जानते हैं. इस फिल्म को अमित राय ने डायरेक्ट किया है.
कौनसी फिल्म
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) की, जिसे 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. ओटीटी पर आते ही ‘ओह माय डॉग’ की कहानी ने फैंस का दिल जीत लिया.
पंकज त्रिपाठी भी शामिल
इसकी इमोशनल कहानी दर्शकों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ती है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी भी शामिल हैं. फिल्म की कहानी बिहार और असम की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
अपने कुत्ते को ढूंढ रहा लड़का
असम में एक परिवार है, जो अपने पालतू कुत्ते से बेहद प्यार करता है. घर में एक छोटा सा लड़का है, जो अपना ज्यादातर समय अपने वफादार कुत्ते के साथ बिताता है. लेकिन एक दिन अचानक उसका कुत्ता गायब हो जाता है और वो लड़का उसकी तलाश में निकल पड़ता है.
अपने दोस्त को ढूंढ रहा 'ऑस्कर'
दूसरी ओर बिहार में एक लड़का है, जो ऑस्कर नाम के कुत्ते से बेहद प्यार करता है. रोज उसके लिए बिस्कुट लाता है. एक दिन अचानक वो लड़का गायब हो जाता है. ऐसे में ऑस्कर अपने दोस्त को ढूंढने निकल पड़ता है. फिल्म का आखिरी 20 मिनट कुछ ऐसा है कि आप अपनी आंखें नहीं हटा पाएंगे.
‘ओह माय डॉग’ बॉक्स ऑफिस
अमित राय के निर्देशन में बनीं ‘ओह माय डॉग’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 14 करोड़ के करीब बताया गया है. वहीं ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर महज 5 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई और फ्लॉप साबित हुई थी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.