Thursday, 30 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आदर्श बाल विद्यालय’ के बाद जरूर देखें India की ये सबसे 5 बेहतरीन वेब सीरीज

---विज्ञापन---

Web Series: अगर आपने हाल ही में Prime Video पर आई सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' देख लिया और सोच रहे हैं कि अब क्या देखें? तो आज हम आपके लिए हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इंडिया की 5 सबसे बेस्ट वेब सीरीज लेकर आए हैं. इन सीरीज को आप आराम से अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं.

Panchayat 

Prime Video की सीरीज 'पंचायत' की कहानी आपके दिल छू लेगी. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की है, जो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और मजबूरी में फुलेरा नाम के गांव में पंचायत सेक्रेटरी की नौकरी करता है. हालांकि, गांव में अभिषेक का मन नहीं लगता. ऐसे में वो अपनी नौकरी के साथ ही कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करता है. धीरे-धीरे अभिषेक गांव वालों के साथ ऐसे रिश्ते बना लेता है जिनकी उसने कभी उम्मीद नहीं की थी. सीरीज की पूरी कहानी बड़ी शानदार है.

---Advertisement---

Gram Chikitsalay

Prime Video पर मौजूद सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' की कहानी उत्तर भारत के एक काल्पनिक गाँव 'भटखंडी' पर आधारित है. कहानी में डॉ. प्रभात सिन्हा (अमोल पाराशर) एक आदर्शवादी युवा डॉक्टर हैं और एक उपेक्षित सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को फिर से शुरू करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं. लेकिन गांव पहुंचते ही डॉक्टर को सबकुछ बिखरा पड़ा मिलता है. ऐसे में धीरे-धीरे डॉक्टर प्रभात सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में सुधर के साथ ही गांववालों का भरोसा जीतना होता है.

Gullak

मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित सीरीज 'गुल्लक' में आर्थिक तंगी और भाई-बहनों के बीच की नोक-झोंक देखने को मिलती है. इस सीरीज की कहानी हर मिडिल क्लास परिवार को जोड़ने का काम करती हैं. ये एक बेहद सुकून देने वाली और सादगी भरी सीरीज है, जो हर किसी को पसंद आती है. इसे आप SonyLIV पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Maamla Legal Hai

'मामला लीगल है' एक मजेदार लीगल कॉमेडी सीरीज है. इसमें अजीबोगरीब किरदार और कोर्टरूम की अनोखी लड़ाइयां दिखाई गई हैं. पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज जिला कोर्ट की हलचल भरी जिंदगी पर आधारित इस सीरीज की कहानी VD त्यागी (रवि किशन) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये सीरीज आपको खूब हंसाने वाली है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Dupahiya

हल्की-फुल्की कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर सीरीज 'दुपहिया' आपको जरूर पसंद आएगी. कहानी है धड़कपुर नाम के एक ऐसे गांव की है जहां के लोग गर्व से बताते हैं कि वहां 25 सालों में एक भी अपराध नहीं हुआ है. लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही एक मोटरसाइकिल के गायब हो जाती है. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच जाता है. ये आपको Prime Video पर मिलेगी.

---Advertisement---
First published on: Jul 30, 2026 11:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola