Sunday, 13 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

113 मिनट की शानदार क्राइम-थ्रिलर, कहानी देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Crime Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है.

Crime Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसा लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक ऐसी क्राइम-थ्रिलर जिसका सस्पेंस और थ्रिल देखकर आपका माथा घूम जाएगा. ये फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी. आइए जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी (Mardaani) की, जो एक बेहद पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर फिल्म फ्रैंचाइजी है, जिसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.

---Advertisement---

जांबाज पुलिस ऑफिसर की कहानी

फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक निडर और जांबाज पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जो बच्चियों के खिलाफ होने वाले गंभीर अपराधों को उजागर करती है. साल 2014 में आई फिल्म ‘मर्दानी’ का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था.

शातिर अपराधी का पर्दाफाश

फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय लड़कियों की तस्करी (Child Sex Trafficking) करने वाले एक शातिर अपराधी 'वॉल्ट' (ताहिर राज भसीन) का पर्दाफाश करती हैं.

---Advertisement---

कहानी

फिल्म की कहानी एक अनाथ लड़की के अचानक गायब होने से शुरू होती है, जिसके पुलिस ऑफिसर शिवानी इस केस को हैंडल करती हैं. इन सब के पीछे एक शातिर अपराधी का हाथ है, जो इस तरह के काले धंधे का मास्टरमाइंड है. ऐसे में शिवानी इस पूरे मायाजाल को खत्म करने का फैसला लेती है.

नेटफ्लिक्स पर करें एन्जॉय

क्राइम, थ्रिल और एक्शन से भरपूर ये फिल्म हर एक मोड़ पर चौंकाती है. फिल्म का विलेन इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय को चैलेंज करता है. हालांकि बाद में वो खुद पुलिस के जाल में फंस जाता है. फिल्म में विलेन बनें ताहिर राज भसीन ने भी इसमें जबरदस्त काम किया है. ताहिर की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है. अगर आप कोई शानदार थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो रानी मुखर्जी की ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 13, 2026 02:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola