Saturday, 19 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर मौजूद 5 धमाकेदार हॉरर-कॉमेडी फिल्में, चौथी वाली की कहानी देख रोक नहीं पाएंगे हंसी

Horror Comedy: हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का आज कल दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. ऐसे आज हम आपको ओटीटी पर मौजूद 5 शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्में लेकर आए हैं.

Horror Comedy: बीते 10 सालों में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के प्रति दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. डर के साथ ही हंसी, रोमांच और ट्विस्ट से भरपूर इन फिल्मों की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. ऐसे में आज हम आपके लिए 5 ऐसी फिल्में लेकर आए हैं, जो हॉरर-कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों की वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. आइए इन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Stree

इस लिस्ट में पहला नाम अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘स्त्री’ का है, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म मध्य प्रदेश के चंदेरी की मशहूर लोककथा ‘ओ स्त्री कल आना’ से प्रेरित है. इसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. इनके अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं.  

---Advertisement---

Munjya

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी ‘मुंज्या’ साल 2024 को सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म की कहानी कोंकणी संस्कृति और लोककथाओं से प्रेरित है, जो एक ऐसी अधूरी इच्छा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मौत के बाद भी खत्म नहीं होती. इसमें अभय वर्मा और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. फिल्म में डर के साथ कई मजेदार सीन्स शामिल हैं.  

Bhediya

साल 2022 में आई फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में हैं. इसकी कहानी अरुणाचल प्रदेश के जंगलों की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जहां भास्कर नाम के व्यक्ति की जिंदगी एक रहस्यमई घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है. इस फिल्म को कॉमेडी और हॉरर का जबरदस्त तड़का लगता है.  

---Advertisement---

Stree 2

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ 2018 में आई ‘स्त्री’ की कहानी को आगे बढ़ाती है. इसका निर्देशन भी अमर कौशिक ने किया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. इसकी कहानी में इस बार इस बार चंदेरी के सामने ‘सरकटे’ नाम का एक नया खतरा है. ऐसे में विक्की अपने दोस्तों के साथ मुकाबला करता है. फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन का कैमियो भी है.  

Thamma

साल 2025 आई फिल्म ‘थम्मा’ को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. इसमें हॉरर के साथ शानदार कॉमेडी देखने को मिलती है.  

---Advertisement---
First published on: Sep 19, 2026 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola