Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुसाफिर कैफे’ से लेकर A Toxic Love Story तक, 22-24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहीं ये 6 शानदार फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

Netflix Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते की ये हफ्ता भी बेहद खास और शानदार होने वाला है. 22 से 24 जुलाई तक यहां एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. 22 जुलाई से 24 जुलाई के बीच नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक देने वाली धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्मों की लिस्ट देखें.

A Toxic Love Story

लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘अ टॉक्सिक लव स्टोरी’ का है, जो एक सच्चे अपराध पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है. इस सीरीज में कैलिफोर्निया में रहने वाले दो खुशहाल नवविवाहिता जोड़े की कहानी गई है, जिनकी जिंदगी एक अनजान आदमी के धमकी भरे इमेल से नरक बन जाती है. ये सीरीज 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

---Advertisement---

Shoplifters

साल 2018 में रिलीज हुई जापानी ड्रामा फिल्म 'शॉपलिफ्टर्स' को दुनियाभर में खूब सराहा गया था. अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की कहानी टोक्यो के बाहरी इलाके में रहने वाले एक गरीब परिवार की है, जो अक्सर दुकानों से चोरी करता है. 22 जुलाई से आप इसे नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.

Kaulitz & Kaulitz 3

नेटफ्लिक्स पर 23 को कॉलिट्ज एंड कॉलिट्ज का तीसरा सीजन आ रहा है. ये एक जर्मन रियलिटी डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जिसमें मशहूर रॉक बैंड 'टोकियो होटल' के जुड़वां भाइयों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 12 साल की उम्र में परफॉर्म करना स्टार्ट किया था और 16 की उम्र तक वह यूरोप के सुपरस्टार बन चुके थे.

---Advertisement---

72 Hours

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘72 आवर्स’ में मार्सेलो हर्नांडेज, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल और टेयाना टेलर लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक 40 साल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गलती से एक ग्रुप टेक्स्ट में जुड़कर बीस-तीस साल के युवाओं की बैचलर पार्टी में शामिल हो जाता है. इसे आप 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Musafir Cafe

दिव्य प्रकाश दुबे की प्रसिद्द उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में जिंदगी, प्यार और परफेक्ट लाइफ का मेल दिखाया गया है. इसकी कहानी सुधा और चंदर नाम के प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. इस वेब सीरीज में बॉलीवुड स्टार विक्रांत मैसी लीड रोल में हैं. 24 जुलाई से आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

The Truthers

ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी एक लड़की की है, जो अपनी मां की रहस्यमई तरीके से हुई मौत के बाद घर लौटती है और उसे अपने रिटायर पिता पर शक होता है कि हत्या उन्होंने ही की है. आगे की कहानी जानने के लिए आपको 24 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा.

First published on: Jul 20, 2026 10:26 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola