Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद 5 सबसे अंडररेटेड क्राइम-थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस और ट्विस्ट देख पकड़ लेंगे माथा

Crime Thrillers: इस वीकेंड अगर आप घर बैठे कुछ शानदार देखना चाहते हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे धमाकेदार क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं.

Crime Thrillers: अगर आप क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये खबर खासकर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार क्राइम-थ्रिलर फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं. 'मंडला मर्डर्स' से लेकर 'गन्स एंड गुलाब्स' तक, नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं, जिनके चौंकाने वाले ट्विस्ट देखकर आपका माथा घूम जाएगा.

Kohrra

नेटफ्लिक्स पर मौजूद सीरीज 'कोहरा' एक दमदार क्राइम-थ्रिलर कहानी है, जो दो पुलिस ऑफिसर- SI बलबीर सिंह (सुविंदर विक्की) और ASI अमरपाल गरूंडी (बरुण सोबती) - के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों साथ मिलकर एक NRI दूल्हे के हुए मर्डर की जांच कर रहे हैं, जिसकी शादी में बस कुछ ही दिन बचे थे. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती ये केस और भी उलझता जाता है.

---Advertisement---

Black Warrant

सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की 2019 में आई किताब 'ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर' से प्रेरित, 'ब्लैक वारंट' सीरीज 1980 के दशक में तिहाड़ जेल के अंदर एक युवा जेलर गुप्ता (जहान कपूर) के अनुभवों की कहानी है. सीरीज में कई सारी सच्ची घटनाएं दिखाई गई हैं.

CAT

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सीरीज 'CAT' गुरनाम सिंह (रणदीप हुड्डा) की कहानी दिखाती है. गुरनाम पहले पुलिस का मुखबिर था, लेकिन एक ताकतवर नेता के ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करने के लिए उसे मजबूरन फिर से अंडरवर्ल्ड की दुनिया में लौटना पड़ता है. एक खुफिया मिशन के तौर पर शुरू हुई यह कहानी जल्द ही बहुत निजी हो जाती है, जब गुरनाम को भ्रष्टाचार का एक ऐसा जाल पता चलता है जो कार्टेल को उसके माता-पिता की हत्या से जोड़ता है. इसके आगे की कहानी आपको चौंका देगी.

---Advertisement---

Guns and Gulaabs

1990 के दशक की शुरुआत पर आधारित, सीरीज ‘गुलाब एंड गन्स’ एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी 'गुलाबगंज' नाम के एक काल्पनिक शहर के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की कहानी टीपू (राजकुमार राव) की है, जो प्यार में डूबा एक मैकेनिक है. उसकी पहले से ही उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब वो अपराध की दुनिया में खिंचा चला आता है. जल्द ही उसकी मुलाकात अर्जुन वर्मा (दुलकर सलमान) से होती है, जो नारकोटिक्स ऑफिसर है और ताकतवर गांची परिवार से जुड़े ड्रग्स के एक मामले की जांच कर रहा है.

Mandala Murders

'मंडला मर्डर्स' की कहानी काल्पनिक शहर चरणदासपुर में सेट है और ये यहां रहस्यमई तरीके से लोगों की हत्या हो रही है. धीरे-धीरे इन हत्याओं के पीछे की सच्चाई सामने आती है और एक ऐसा रहस्य सामने आता है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसमें डिटेक्टिव रिया थॉमस (वाणी कपूर) इन हत्याओं के पीछे का सच पता लगाने के लिए पूर्व पुलिसकर्मी विक्रम सिंह (वैभव राज गुप्ता) के साथ मिलकर काम करती हैं.

---Advertisement---
First published on: Oct 10, 2026 03:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola