Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

नाना पाटेकर की मौत के बाद क्यों भड़कीं तनुश्री दत्ता? बोलीं- ‘उसे नर्क में जाना चाहिए’, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन पर बोले 'इवेल डेड' पर हो रही ट्रोलिंग पर करारा जवाब दिया है, एक्ट्रेस ने सवाल उठाया कि मुझे ट्रोल क्यों किया जा रहा है?

Nana Patekar
फिर भड़कीं तनुश्री दत्ता

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक में है, तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर पर लगातार गंभीर आरोप लगाए जा रही हैं, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है, इस बीच एक्ट्रेस ने फिर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने खुद लोगों से सवाल किए हैं.

नाना पाटेकर के निधन से शोक में इंडस्ट्री

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने के बाद सेलेब्स, पॉलिटिशियन और फैंस लगातार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, दूसरी ओर तनुश्री दत्ता नाना पाटेकर के निधन पर रिएक्शन देते हुए उन्हें ‘ईविल डेड’ बो रही हैं, जिसने लोगों के गुस्से को भड़का दिया है. यही कारण है जो सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

---विज्ञापन---

तनुश्री ने ट्रोलिंग पर उठाए सवाल

तनुश्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर सवाल उठाया है, उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा कि नाना पाटेकर ने उनकी जिंदगी को नर्क बनाने की कोशिश की थी. इस बीच नाना पाटेकर पर भड़कती हुई एक्ट्रेस बोलीं, ‘मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल क्यों किया जा रहा है. मैं यह समझ नहीं पा रही कि जिस इंसान ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, जिस इंसान ने गुंडे भेज-भेजकर मेरा जीना हराम कर दिया, जिसकी वजह से मेरा काम खराब हुआ. जो अकेला नहीं था, वो शैतानों का पूरा ग्रुप है.’

आखिर क्यों कट रहा बवाल? एक्ट्रेस का सवाल

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ‘इविल डेड’ बोल दिया, तो इतना बवाल कट गया. ‘इविल’ का मतलब है शैतान और ‘डेड’ का मतलब है गया, यानी शैतान मर गया.’ उन्होंने आगे खुशी जताते हुए कहा कि इस पनौती की काली छाया मेरे इवेंट पर नहीं पड़ी, लेकिन यह मुझे जाते-जाते भी ट्रोल कराके गया है. उन्होंने बोला कि कैसे कोई महिलाओ और छोटे लोगों को परेशान करके शक्तिशाली बनने की कोशिश करता है’

किस लॉजिक पर एक्ट्रेस ने दिया जवाब?

वीडियो में तनुश्री आगे बोलीं, ‘कुछ लोगों का लॉजिक है कि मरने के बाद किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए. तो मेरा सवाल है कि फिर क्यों इतने सालों बाद भी रावण के पुतले का दहन किया जाता. उन्हें श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी जाती.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे मेरे धर्म ने यही सिखाया है कि शैतान जीतेजी भी शैतान है और मरने के बाद भी.’

---विज्ञापन---

गुस्से में यह क्या बोल गईं तनुश्री?

एक्ट्रेस बोलीं, ‘उसने मुझसे माफी नहीं मांगी और बिना माफी मांगें ही मर गया. उसे नर्क में जाना चाहिए और कहां जाएगा. उस इंनसान ने मेरे जीवन के 4-5 साल नर्क बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी.’ आगे एक्ट्रेस बोली कि उसके साथ पूरो टोली है, जिन्होंने मुझे बर्बाद करने की पूरी कोशिश की, अब सबके चिट्ठे खुलेंगे. मैं तो जब खुद को भस्म कर सकती हूं, तो ये तो शैतान हैं कहां लगते हैं यह.’ आगे तनुश्री बोलीं- ‘तेरहवीं तक इस प्रेत को यहीं रखो, 2-4 दिन बाद फिर नर्क भेज देना, जिस तरह से इसने मेरी जिंदगी नर्क बनाई है, यह ईश्वर मुझसे करवा रहा है.’

First published on: Oct 10, 2026 02:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola