Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

निधन से पहले नाना पाटेकर ने हेमा मालिनी को किया था फोन, एक्ट्रेस नहीं उठा पाईं कॉल! अब हुआ अफसोस

अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों का को भावुक कर दिया. आइए जानते हैं, आखिर उन्होंने क्या बोला?

hema malini on nana patekar
नाना पाटेकर ने हेमा मालिनी को किया था फोन

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक को गहरा सदमा दिया है, इस बीच अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों का को भावुक कर दिया, दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि नाना ने निधन से पहले उन्हें कॉल किया था, लेकिन वह उनका फोन नहीं उठा पाई थीं. अब इस बात का उन्हें बेहद अफसोस है.

हेमा ने किया भावुक पोस्ट

बता दें, हेमा मालिनी और नाना पाटेकर ने कभी किसी भी फिल्म में एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया, लेकिन फिर भी दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. हेमा ने बताया कि कुछ समय पहले ही उनकी नाना से बातचीत हुई थी. इतना ही नहीं, करीब एक हफ्ते पहले भी नाना ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उस वक्त वह सफर कर रही थीं. जिस वजह से वह उनका कॉल रिसीव नहीं कर पाईं.

---विज्ञापन---

नाना ने किया था हेमा को फोन

हेमा मालिनी ने IANS से बातचीत में कहा कि नाना ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन किया था और उनकी बात भी हुई थी. हालांकि, करीब एक हफ्ते पहले आए उनके फोन को वह किसी वजह से उठा नहीं पाई थीं. हेमा ने कहा कि जब उन्हें नाना के निधन की खबर मिली, तो उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा.

स्टार्स को लगा नाना के जाने का सदमा

एक्ट्रेस की बातों से साफ है कि उन्हें नाना के जाने का गहरा दुख हुआ है. आखिरी दिनों में उनसे बात नहीं हो पाने का अफसोस भी उनके मन में है.

---विज्ञापन---

‘अभिनय की एक पूरी संस्था थे नाना पाटेकर’

हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए उनके अभिनय की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि नाना के निधन से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. वह ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई.

हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

‘सिनेमा जगत में आया खालीपन’

हेमा के मुताबिक, नाना पाटेकर सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि वह खुद में अभिनय की एक पूरी संस्था थे. उनके जाने से सिनेमा जगत में जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर भी दी श्रद्धांजलि

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान शख्सियत को खो दिया है. नाना अपनी अनोखी अभिनय प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता थे और उन्हें अभिनय की पूरी संस्था माना जाता था.

First published on: Oct 10, 2026 11:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola