Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर 2 घंटे 19 मिनट की झकझोर देने वाली मिस्ट्री थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख कांप उठेगी रूह

Best Mystery Thriller: अगर आप भी मिस्ट्री से भरपूर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इसका धमाकेदार क्लाइमेक्स देखरक आप हैरान रह जाएंगे.

Best Mystery Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. लेकिन अगर आप भी कंफ्यूज है कि यहां देखें क्या, तो आज हम आपके लिए नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक बहुत ही शानदार मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म आपको सीट से हिलने नहीं देगी. इसका धमाकेदार सस्पेंस देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए फिल्म के बारे में जानते हैं.

फिल्म की कहानी

कहानी शुरू होती है मुंबई की एक सुनसान सड़क से, जहां एक मशहूर फिल्म स्टार अरमान कपूर की तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर समुद्र में गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है.

---Advertisement---

सुरजन सिंह शेखवत का संघर्ष

इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच इंस्पेक्टर सुरजन सिंह शेखवत (आमिर खान) को सौंपी जाती है. पुलिस इंस्पेक्टर सुरजन अपनी निजी जिंदगी में एक गहरे सदमे से गुजर रहा है. कुछ समय पहले एक हादसे में उसके युवा बेटे करन की डूबने से मौत हो गई थी और वो खुद को इस मौत का जिम्मेदार मानता है. सुरजन की पत्नी रोशनी (रानी मुखर्जी) के साथ उसके रिश्ते भी खराब हो रहे हैं.

रोजी देती है सुराग

केस की जांच करते हुए सुरजन एक दिन मुंबई के रेड-लाइट इलाके में पहुंचता है. वहां उसकी मुलाकात रोजी (करीना कपूर) नाम की एक कॉल-गर्ल से होती है. रोजी सुरजन को केस जुड़े कई सुराग देती है, जिससे आगे चलकर चौंका देने वाला खुलासा होता है.

---Advertisement---

चौंकाने वाला सस्पेंस

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है केस और भी पेचीदा होने लगता है. इसका सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म आपको स्क्रीन छूने नहीं देगी. वहीं इसका क्लाइमेक्स देखकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

कौनसी फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2012 की फिल्म ‘तलाश: द आंसर लाइज विदइन’ की, जिसे रीमा कागती ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर खान, रानी मुखर्जी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. 2 घंटे 19 मिनट की इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 17, 2026 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola