Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिमाग हिला देंगी ये 5 क्राइम थ्रिलर फिल्में, हर एक की कहानी है लाजवाब

Crime Thriller Movies: अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों की कहानियां आपका दिमाग हिलाकर रख देंगी.

Crime Thriller Movies: ओटीटी पर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं और अगर आप क्राइम-थ्रिलर देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए 5 ऐसी क्राइम-थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानी देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा. इन फिल्मों ने दर्शकों के दिल और दिमाग पर खास छाप छोड़ी है. आइए इनके बारे में जानते हैं.

'दृश्यम'

अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' की सस्पेंस भरी कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हर हाल में अपने परिवार की रक्षा के लिए पुलिस को चकमा देता है. ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. इसकी पूरी कहानी आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

'आर्टिकल 15'

क्राइम और थ्रिल से भरपूर फिल्म आयुष्मान खुराना ने इस फिल्म में एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो तीन लड़कियों के गायब होने के मामले की जांच करता है और इस दौरान उसे काफी कुछ झेलना पड़ता है. इसकी कहानी आप Netflix पर देख सकते हैं.

'कहानी'

विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘कहानी’ एक गर्भवती महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गुमशुदा पति की तलाश में लंदन से कोलकाता आती है और वो एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करती है. इसे आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

'अंधाधुन'

'अंधाधुन' साल 2018 में रिलीज हुई एक शानदार ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है. इसमें आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अंधे होने का नाटक करता है और बाद में एक मर्डर केस में फंस जाता है. इसे आप JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं.

'तलवार'

'तलवार' साल 2015 में रिलीज हुई एक बेहद चर्चित और शानदार भारतीय क्राइम-थ्रिलर ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी ने लीड रोल निभाया है. फिल्म की कहानी एक डबल मर्डर केस पर आधारित फिल्म है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 08, 2026 07:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola