Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: ‘हनुमान अंश’ ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, रिलीज के 33वें दिन भी फिल्म ने की धुआंधार कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार सिनेमाघरों में छाई हुई है. 33वें दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 32 दिनों बाद भी शानदार कमाई कर रही है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अपने पांचवे हफ्ते में एंट्री मार चुकी है और पांचवें मंगलवार यानी रिलीज के 33वें दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं फिल्म ने 33वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है.

33वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 33वें दिन, ‘हनुमान अंश’ ने अब तक ₹7.51 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹165.07 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹139.64 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

पहले दो हफ्ते फ्लॉप रही फिल्म

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म अपनी धुआंधार कमाई से जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है. पहले दो हफ्ते ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई, वहीं तीसरे हफ्ते से इसने कमाल कर दिया. इसको सबसे ज्यादा फायदा माउथ पब्लिसिटी से मिला है. ओपनिंग डे पर मात्र 10 लाख से बॉक्स ऑफिस का सफर शुरू करने वाली इस फिल्म केवल 355 शोज मिले थे. वहीं 33वें दिन इस फिल्म को 6,322 शोज मिले हैं. दूसरे हफ्ते में फिल्म मात्र 40 लाख रुपये की कमाई कर पाई थी. फिर तीसरे हफ्ते जैसे चमत्कार हो गया और इसने 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद से ‘हनुमान अंश’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘हनुमान अंश’ में बाबा नीम करौली का जीवन दिखाया गया है. फिल्म में दिखाया गया है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण यानी बाबा नीम करौली की मां की मृत्यु हो जाती है. इससे दुखी होकर और इस उम्मीद में कि भगवान को ढूंढने से उन्हें उनकी मां दोबारा मिल जाएगी, वो कम उम्र में ही घर छोड़ देते हैं. इस दौरान वो मंदिरों, जंगलों और गांवों में भटकते हैं, कठिन अनुशासन और भक्ति का मार्ग अपनाते हैं. कई बरसों बाद उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ जाता है. हालांकि इसके बाद वो अपने मोह का त्याग करके आध्यात्म का राह चुन लेते हैं. फिल्म में पूर्णिमा तिवारी, शोभिनव सत्य, चंदन आनंद जैसे स्टार्स शामिल है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने बाबा नीम करौली का लीड किरदार निभाया है, जिन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 08:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola