Tuesday, 8 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ पर विवाद के बाद बंद हुआ 54 साल पुराना गेटी-गैलेक्सी थिएटर? सच्चाई ने उड़ाए होश

मुंबई का मशहूर गेटी-गैलेक्सी थिएटर को बंद कर दिया गया है, जिसके पीछे की वजह हर किसी को हैरान और परेशान कर रही है.

mumbai theatre gaiety galaxy shut
मुंबई का मशहूर गेटी-गैलेक्सी थिएटर बंद हुआ

मुंबई का मशहूर गेटी-गैलेक्सी थिएटर इन दिनों सुर्खियों में है. इसकी वजह फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा देखने को मिल रही है. इसी बीच खबर सामने आई कि बांद्रा स्थित गेटी-गैलेक्सी में फिल्म के शो नहीं लगाए गए, जिसके बाद कुछ संगठनों ने थिएटर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि, बाद में हुई पुलिस जांच में थिएटर बंद होने की एक अलग वजह सामने आई.

‘हनुमान अंश’ के शो को लेकर हुआ विरोध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोग इस बात का विरोध कर रहे थे कि गेटी-गैलेक्सी थिएटर में ‘हनुमान अंश’ को जगह नहीं दी गई और फिल्म के शो नहीं लगाए जा रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने फिल्म ‘मिर्जापुर’ के पोस्टर भी फाड़ दिए. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 10 से 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

---विज्ञापन---

जांच में सामने आई थिएटर की बड़ी खामी

विरोध प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस की टीम ने गेटी-गैलेक्सी थिएटर में रूटीन जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को थिएटर में कई तकनीकी खामियां मिलीं. इसके साथ ही थिएटर को संचालित करने के लिए जरूरी कुछ सर्टिफिकेट भी लंबे समय से रिन्यू नहीं कराए गए थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि थिएटर के जरूरी दस्तावेज साल 2021-22 के बाद से रिन्यू नहीं हुए थे. इसके बाद पुलिस ने थिएटर के संचालकों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया और नोटिस जारी कर दिया. इसी के बाद थिएटर को बंद कर दिया गया. अब गेटी-गैलेक्सी में फिलहाल फिल्मों के शो पर रोक है.

---विज्ञापन---

54 साल पुराना है गेटी-गैलेक्सी

गेटी-गैलेक्सी मुंबई के सबसे चर्चित और पुराने सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में से एक है. इसकी शुरुआत साल 1972 में हुई थी. करीब 54 साल पुराने इस थिएटर का मुंबई के सिनेमा कल्चर में खास स्थान रहा है. थिएटर बंद होने से इसके संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

वहीं, फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें शोभिनाव सत्या मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. वह फिल्म में आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2026 08:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola